पटौदी NCC कैंप: 35 कैडेटों को खास ट्रेनिंग, क्या है लक्ष्य?

पटौदी के घोषगढ़ में 5 हरियाणा बटालियन NCC के CATC-179 शिविर में 35 कैडेट नृत्य का विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। जानें इंटर ग्रुप प्रतियोगिता-2027 और RDC की तैयारी कैसे हो रही है।
 

इंटर ग्रुप कल्चल प्रतियोगिता-2027 के लिए एनसीसी कैडेट्स ने किया शंख नाद 

भाव-भंगिमा और मंच पर प्रस्तुति को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान

एनसीसी कैडेट्स को आत्मविश्वास के साथ अपनी कला प्रस्तुत करने के गुर सिखाए 

बॉयज एंड गर्ल्स एनसीसी 35 कैडेटों को नृत्य का विशेष प्रशिक्षण

आगामी गणतंत्र दिवस शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर दिया गया

फतह सिंह उजाला 

पटौदी 09 अक्टूबर। 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी, गुरुग्राम की ओर से यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, घोषगढ़ में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-179) में इंटर ग्रुप प्रतियोगिता-2027 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एनसीसी कैडेट पूरे उत्साह के साथ अभ्यास कर रहे हैं। शिविर में जूनियर डिवीजन, जूनियर विंग, सीनियर डिवीजन और सीनियर विंग के कैडेटों को सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है।

35 चयनित कैडेटों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

इंटर ग्रुप कल्चल प्रतियोगिता के तहत नृत्य प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 35 कैडेटों का चयन किया गया है। इन कैडेटों को नृत्य विशेषज्ञ गुरमीत सिंह और उनकी टीम नृत्य एक ग्रुप परफॉर्मेंस आर्टिस्ट फाउंडेशन द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक कैडेटों की नृत्य कला, लय-ताल, आपसी तालमेल, भाव-भंगिमा और मंच पर प्रस्तुति को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। नियमित अभ्यास के माध्यम से कैडेटों को सामूहिक प्रदर्शन में एकरूपता बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ अपनी कला प्रस्तुत करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेटों को आगामी इंटर ग्रुप कल्चल प्रतियोगिता के लिए तैयार करने के साथ-साथ गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सक्षम बनाना भी है। इसके लिए कैडेटों की प्रतिभा, अनुशासन, समन्वय और प्रस्तुति कौशल को निखारने पर जोर दिया जा रहा है।

अभ्यास के साथ अनुशासन और टीम भावना पर जोर

कैंप कमांडेंट कर्नल एसके कौशिक और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र कुमार राघव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सूबेदार मेजर जयप्रकाश और जीसीआई सुमन सोलंकी भी प्रशिक्षण गतिविधियों में सहयोग दे रहे हैं। अधिकारियों और प्रशिक्षण स्टाफ की देखरेख में कैडेट नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं, ताकि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सके। बटालियन का उद्देश्य कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। ऐसी प्रतियोगिताओं से कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सामूहिक कार्य करने की भावना और जिम्मेदारी का विकास होता है। साथ ही, उन्हें अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

बेहतर प्रदर्शन के लिए कैडेटों में उत्साह

नृत्य प्रशिक्षण में भाग ले रहे कैडेट पूरे उत्साह और लगन से अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे उनका प्रदर्शन अधिक प्रभावशाली बन सके। शिविर में चल रही तैयारियों से कैडेटों को अपनी कला निखारने और आगामी प्रतियोगिताओं में बटालियन का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles