PayU कंपनी के क्लाउड सर्वर पर साइबर हमला कर 25.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

PayU कंपनी के क्लाउड सर्वर पर साइबर हमला कर 25.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
 

गुरुग्राम: 18 नवंबर 2026

▪️दिनांक 09.11.2026 को पेयू (PayU) पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में एक शिकायत कंपनी के सर्वर का अनाधिकृत रूप से एक्सेस प्राप्त कर वहां कमांड चलाते हुए नए लाभार्थी खाते रजिस्टर किए तथा कंपनी की जानकारी और अनुमति के बिना उन खातों में लगभग 25 करोड़ 67 लाख रुपए ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया है।

▪️ थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में दिनांक 15.11.2026 को 02 आरोपियों को पंजाब, लुधियाना से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अतर सिंह निवासी गांव पुखड़ी कलां जिला लुधियाना, पंजाब व लवप्रीत सिंह निवासी गांव शेरियां जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।

▪️ पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में ठगी गई राशि में से 6 लाख 20 हजार रुपए आरोपी अतर सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। यह बैंक खाता आरोपी अतर सिंह ने दो प्रतिशत कमीशन पर आरोपी लवप्रीत को उपलब्ध कराया था तथा आरोपी लवप्रीत सिंह ने यह बैंक खाता 02 प्रतिशत कमीशन पर एक अन्य व्यक्ति को बेचा था।

▪️अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles