गुरुग्राम में 23 नवंबर को लगेगा रक्षा पेंशनरों के लिए ‘स्पर्श आउटरीच कैंप’

गुरुग्राम में 23 नवंबर को लगेगा रक्षा पेंशनरों के लिए ‘स्पर्श आउटरीच कैंप’
 

गुरुग्राम, 18 नवंबर। 

गुरुग्राम जिला के सभी पूर्व सैनिकों तथा दिवंगत सैनिकों की पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे आश्रितों की सुविधा के लिए 23 नवंबर सोमवार को जिला सैनिक बोर्ड, गुरुग्राम में ‘स्पर्श आउटरीच कैंपेन’ का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन संवितरण), मेरठ की ओर से प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक लगाया जाएगा।

कैंप के दौरान रक्षा पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को स्पर्श पोर्टल से संबंधित समस्याओं, पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं तथा अन्य आवश्यक जानकारियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पेंशनरों को लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला सैनिक बोर्ड की ओर से गुरुग्राम जिला के सभी पूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों के पारिवारिक पेंशनरों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने के लिए सभी पेंशनर अपने साथ आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण/खाता संख्या, पीपीओ नंबर अथवा स्पर्श पीपीओ नंबर तथा मोबाइल फोन अवश्य लेकर आएं, ताकि आवश्यक प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles