ब्रजरस गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन हुआ सुदामा चरित्र और फूलों की होली का वर्णन

गुरुग्राम में ब्रजरस गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र और फूलों की होली का भव्य वर्णन किया गया।

गुरुग्राम के सैक्टर 4 स्थित वैश्य समाज धर्मशाला में ब्रज रस गौ सेवा समिति द्वारा 27 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन के सातवें दिवस का विशेष आकर्षण सुदामा चरित्र और फूलों की होली रहा। कथा के समापन के अगले दिन हवन और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बहुत ही भक्तिभाव के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ। यह संपूर्ण जानकारी समिति के महासचिव विजय अग्रवाल द्वारा दी गई है।

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अलौकिक मित्रता का वर्णन

व्यासपीठ पर विराजमान बालव्यास प.मनमोहन जी ब्रजवासी ने कथा के दौरान बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अलौकिक दोस्ती का दूसरा उदाहरण आज तक कहीं भी देखने और सुनने को नहीं मिलता है। एक तरफ गरीब सुदामा थे और दूसरी तरफ त्रिभुवन के स्वामी द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण थे। बचपन के सखा के अचानक मिलने पर भगवान कृष्ण ने उन्हें अपने सिंघासन पर बैठाया और अपने आँसुओं से उनके चरण धोये। जब भगवान कृष्ण ने बहुत प्रेम से अपने मित्र के उपहार के भुने हुए चावल खाये तो पटरानी रुक्मिणी बड़ी हैरानी से यह सब देखती रह गई। महाराज जी ने कथा में बताया कि किस प्रकार सुदामा ने कृष्ण के हिस्से के भी शापित चने खाकर उन्हें दरिद्र होने से बचा लिया था। सुदामा ने सारी दरिद्रता अपने ऊपर ओढ़ ली और सखा कृष्ण को इसका आभास तक नहीं होने दिया। इसके बाद श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप के साथ सभी भक्तों ने फूलों की होली खेली और जमकर नृत्य किया।

अतिथियों का सम्मान और हवन-भंडारे के साथ समापन

इस धार्मिक आयोजन में अजय मंगला, मुख्य यजमान उषा भारद्वाज, उमा शंकर भारद्वाज, राजेश अग्रवाल, कंचन गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल और राखी मित्तल का विशेष सहयोग रहा। कथा के दौरान आज का अभिषेक राम बिलास सिंगला ने सपरिवार किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष एवं ग्रीवेन्स कमेटी मेंबर धर्मेन्द्र बजाज, राम निवास मंगला नारायणा, प्रेम प्रकाश गुप्ता, सुनील यादव, राज कुमार गोयल, नवीन गुप्ता, अविनाश भसीन, आदर्श गुप्ता, नरेश बंसल, सतीश वत्स और आर पी शर्मा ने कथा व्यास ब्रजवासी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी पधारे हुए अतिथियों को माला, अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समिति के महासचिव ने वैश्य समाज के सहयोग के लिए बारम्बार आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

आचार्यों की विदाई और प्रमुख गणमान्य लोगों की उपस्थिति

हवन और भंडारे के पश्चात सात दिन के इस भक्तिभाव पूर्ण समारोह के बाद व्यास जी महाराज और सभी आचार्यों तथा ब्राह्मणों को उचित आदर और सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन राजबीर यादव, प्रधान अजय मंगला, मुख राम तेवतिया, लालचंद गोयल, त्रिलोक अग्रवाल, राम अवतार शर्मा, राजेश अग्रवाल, राज कुमार मित्तल, राजेश शर्मा, एस के गोयल, योगेश गुप्ता, विजय मंगला, आर एल शर्मा, वैश्य समाज के चेयरमैन सुन्दर दास अग्रवाल, प्रधान रामबिलास सिंगला, राम किशन गोयल, नरेश चंद गुप्ता, बी डी गुप्ता, गौरव गोयल, राजिंदर अरोड़ा, सुभाष नागपाल, लहरी सिंह, यश मंगला, रीना भारद्वाज, हेमा हाथरसी, कमला शर्मा, दीपा गर्ग, अंजना मंगला, रंजना गोयल, रेखा गोयल, गीता सांगवान, कमलेश शर्मा और गीता सहरावत आदि की विशेष उपस्थिति रही।

About the Author