Haryana AQI Alert: हरियाणा के 9 शहरों में बिगड़ी हवा की सेहत, आधी रात के बाद AQI 400 पार; जहरीली हवा से बढ़ी चिंता

हरियाणा में मंगलवार की सुबह छाई जहरीली हवा और घने प्रदूषण ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, जिससे लोगों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 9 निगरानी केंद्रों पर सोमवार आधी रात के बाद मंगलवार तड़के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक रूप से 400 के पार दर्ज किया गया।
 

<strong>हिसार। </strong>हरियाणा में मंगलवार की सुबह छाई जहरीली हवा और घने प्रदूषण ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, जिससे लोगों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 9 निगरानी केंद्रों पर सोमवार आधी रात के बाद मंगलवार तड़के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक रूप से 400 के पार दर्ज किया गया।

<strong>मानेसर और गुरुग्राम में हालात सबसे बदतर</strong>

प्रदूषण के इस खतरनाक स्तर की चपेट में औद्योगिक और आवासीय इलाके सबसे आगे हैं। मानेसर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 465 तक पहुंच गया, वहीं गुरुग्राम का शहर औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 463 दर्ज किया गया। हवा में घुले इस जहरीले प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिसार में 442, पानीपत में 441 और पलवल में 435 एक्यूआइ दर्ज हुआ। फरीदाबाद, कैथल, भिवानी और बल्लभगढ़ में भी सूचकांक गंभीर श्रेणी में रहा।

बहादुरगढ़ में एक्यूआइ 394 दर्ज किया गया, जबकि कुरुक्षेत्र और रोहतक में यह 378 रहा। हवा की गति कम होने और रात के तापमान में गिरावट से प्रदूषक धरातल के पास जमा हो रहे हैं।

औद्योगिक इकाइयों, वाहनों और धूल से निकलने वाले कणों के कारण स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार, हवा की गति कम होने और रात के तापमान में गिरावट से थर्मल इनवर्जन की स्थिति बन रही है।

इससे औद्योगिक उत्सर्जन, वाहनों का धुआं और धूल ऊपर फैलने के बजाय निचली वायुमंडलीय परत में जमा हो रहे हैं। मानेसर, पानीपत और फरीदाबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक है, जबकि हिसार में पीएम 10 का स्तर अधिक दर्ज किया गया है।

<strong>एनसीआर में पाबंदियां, निर्माण कार्यों पर रोक</strong>

सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीआर में ग्रेप के तीसरे चरण के तहत बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल के चार पहिया वाहनों पर रोक, गैर जरूरी निर्माण कार्यों को बंद रखने और धूल नियंत्रण के उपाय लागू हैं। सड़कों की वैक्यूम सफाई बढ़ाने और एंटी-स्माग गन से पानी का छिड़काव करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles