हरियाणा में बिजली निगम के SDO और XEN को लेकर बड़ा आदेश, अब गृह जिले में नहीं कर सकेंगे नौकरी
हरियाणा में बिजली निगम के अफसरों पर विभाग ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। विभाग की तऱफ से अलग अलग निगमों के SDO और XEN को लेकर नया नियम लागू किया है। इसके तहत अब SDO और XEN अपने गृह जिले में नौकरी नहीं कर सकेंगे। बिजली निगमों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इस पॉलिसी के पैटर्न के हिसाब से इन अधिकारियों को गृह जिले से बाहर तैनाती मिलेगी। अब तक एसडीओ के लिए गृह सब डिविजन और एक्सईएन के लिए गृह डिविजन से बाहर नौकरी करने का प्रावधान था, लेकिन नई पॉलिसी में गृह जिले से बाहर तैनाती की व्यवस्था की गई है। Haryana News
हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले को लेकर आपत्ति जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे अधिकारियों को मुख्यालय बनाए रखने में परेशानी होगी। बिजली आपातकालीन सेवाओं में शामिल है। ऐसे में अधिकारियों के लिए अपने कार्यक्षेत्र के मुख्यालय पर रहना जरूरी है। गृह जिले से बाहर तैनाती होने पर उन्हें पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने में भी दिक्कत आएगी। Haryana Bijli Nigam
बिजली निगम में अधिकारियों के तबादले ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए पॉलिसी जारी कर दी गई है और जल्द ही ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव शुरू की जाएगी। मंगलवार को आईटी विंग के एक्सईएन को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। तबादले 120 अंकों के आधार पर तय होंगे। Haryana news Today
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में करीब 500 एसडीओ और एक्सईएन तैनात हैं। प्रत्येक निगम में लगभग 250 अधिकारी ऑपरेशनल और मुख्यालय स्तर पर सेवाएं दे रहे हैं। नई ट्रांसफर पॉलिसी से ये सभी अधिकारी प्रभावित होंगे। पूरी प्रक्रिया एचआरएमएस के साथ इंटीग्रेटेड ऑनलाइन ट्रांसफर सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी की जाएगी।
यह पॉलिसी पूरी तरह राज्य सरकार की पॉलिसी के पैटर्न पर बनी है। इसलिए एसडीओ-एक्सईएन को गृह जिले से बाहर ड्यूटी करनी पड़ेगी। हमने ऊर्जा मंत्री और एसीएस के सामने यह मुद्दा उठाया था, लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों के लिए मुख्यालय बनाए रखना जरूरी है। गृह जिले से बाहर तैनाती होने पर इसमें दिक्कत आएगी। इंजीनियरों को प्रताड़ित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। - रविंद्र घणघस, प्रदेश महासचिव, हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन।
