Family Id Update : परिवार पहचान पत्र में गलत बिजली कनेक्शन की टेंशन खत्म, अब घर बैठे खुद कर सकेंगे ठीक

Family Id Update : परिवार पहचान पत्र में गलत बिजली कनेक्शन की टेंशन खत्म, अब घर बैठे खुद कर सकेंगे ठीक
 

<strong>Family Id Update </strong>: हरियाणा में जिन लोगों के परिवार पहचान पत्र में बिजली के कनेक्शन एक से ज्यादा दिखाए गए हैं या फिर गलत बिजली कनेक्शन दिखाया गया है, उनके लिए राहत भरी खबर है। अब परिवार पहचान पत्र (PPP) में बिजली के एक से ज्यादा कनेक्शन आपके नाम दर्शाया हुआ है तो खुद ही इसे ठीक करा सकते हैं।

जी हां, परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी ने पोर्टल को अपडेट किया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक सप्ताह में चार हजार शिकायतों का समाधान हो चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार करीब 20 हजार ऐसे लोग हैं, जिनके फैमिली आईडी में नाम बिजली मीटर एक से ज्यादा दर्ज हैं। इन लोगों की शिकायतें एडीसी के पास है, जिन्हें वे एसडीओ को निर्देश देकर ठीक कराने में जुटे हैं।

अब पोर्टल में किए गए संशोधन में व्यक्ति ऐसी स्थिति में खुद ही आवेदन करेगा और ऑटो सिस्टम से मामला बिजली निगम तक जाएगा। इसके बाद - गलत दर्ज मीटर हट जाएगा। बीपीएल (BPL) परिवारों के लिए सालाना बिजली बिल 24 हजार से कम होने की भी एक शर्त है। मीटर ज्यादा होने से बिल भी आईडी में ज्यादा दर्शाता है। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए भी ऐसी ही स्थिति बनती है।

फीडबैक के आधार पर ठीक कर रहे चीजें : सतीशा खोला

PPP अथॉरिटी के कॉर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला का कहना है कि लोगों का व्यक्तिगत फीडबैक आता है। इसके बाद उसमें लोगों की परेशानी से संबंधित चीजें देखी जाती हैं। बिजली कनेक्शनों के भी ऐसे मामले जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संज्ञान में आए तो समाधान के आदेश हुए। जिसके बाद अब यह व्यवस्था की गई है। लोगों को पीपीपी पोर्टल पर जाकर नागरिक आत्मनिर्भर नाम से दिए गए लिंक पर अपनी शिकायत दर्ज करानी है। इसके बाद स्वतः ही शिकायत पर कार्यवाही होगी।

ऐसे कर सकेंगे शिकायत

पीपीपी पोर्टल पर नागरिक आत्मनिर्भर पोर्टल का लिंक दिया गया है। गलत बिजली खाते को चिह्नित कर उसमें शिकायत दर्ज की जा सकती है। अब ऐसे मामलों की पुष्टि बिजली विभाग के एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) द्वारा हो जाती है। यानी गलत दर्ज मीटर यानी बिजली कनेक्शन का रिकॉर्ड फैमिली आईडी में स्वतः हट जाएगा।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles