IFS Transfers: हरियाणा में बड़ा फेरबदल, 32 IFS अधिकारियों के तबादले, देखिये पूरी लिस्ट
हरियाणा सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 32 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी केसी मीना को प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (PCCF) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वन विभाग के कई अधिकारियों को अलग-अलग सर्कल, मुख्यालय और महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, नवदीप सिंह हुड्डा को PCCF वाइल्डलाइफ कम चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन, हरियाणा पंचकूला के साथ APCCF फॉरेस्ट्री हरियाणा का कार्यभार सौंपा गया है।
<strong>इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी</strong>
घनश्याम शुक्ला को MD HDFC पंचकूला और APCCF डेवलपमेंट पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतुल जे. सरकार को मेंबर सेक्रेटरी, हरियाणा स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड पंचकूला नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. टीपी सिंह को CEO CAMPA (कंपनसेटरी अफॉरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथॉरिटी), हरियाणा पंचकूला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिवकुमार को CCF प्रोटेक्शन-2 गुरुग्राम और CGF गुरुग्राम का कार्यभार दिया गया है। वासवी त्यागी को सेक्रेटरी पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव हरियाणा नियुक्त किया गया है, जबकि रंजीथा को CCE एडमिनिस्ट्रेशन और CCF वाइल्डलाइफ पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है।
<strong>सर्कल और मुख्यालय स्तर पर भी फेरबदल</strong>
बी. निवेदिता को CF नॉर्थ अंबाला और CF पंचकूला का कार्यभार दिया गया है। जितेंद्र अहलावत को CGF HDFC गुरुग्राम और CF साउथ गुरुग्राम लगाया गया है। सुभाष यादव को CF मुख्यालय पंचकूला और CF सेंट्रल सर्कल रोहतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आर. आनंद को CF सर्कल हिसार नियुक्त किया गया है।
हैरतजीत कौर को ज्वाइंट CEO CAMPA और CGM HDFC अंबाला का कार्यभार मिला है। विजयलक्ष्मी को CGM HDFC करनाल और CF करनाल की जिम्मेदारी दी गई है।
हरियाणा वन विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुल 32 आईएफएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। इससे विभाग के विभिन्न कार्यालयों, वन्यजीव संरक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था और विकास संबंधी कार्यों में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज आगे बढ़ेगा।
###
