Haryana IPS Transfer: हरियाणा में 34 पुलिस अधिकारियों के तबादले, IPS उपासना बनीं जींद की नई SP; जानें पूरी लिस्ट

हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 6 आईपीएस (IPS) और 28 एचपीएस (HPS) अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं
 

<strong>चंडीगढ़: </strong>हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 6 आईपीएस (IPS) और 28 एचपीएस (HPS) अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं।

गृह सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी इस सूची में सबसे प्रमुख नाम आईपीएस उपासना (IPS Upasana) का है, जिन्हें जींद जिले की कमान सौंपी गई है।

<strong>फेरबदल के प्रमुख आदेश</strong>

आईपीएस कुलदीप सिंह: जींद के एसपी पद से हटाकर अब उन्हें एसपी सीआईडी (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें एसपी एटीएस (ATS) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

आईपीएस उपासना: सीआईडी एसपी के पद पर तैनात उपासना यादव को अब जींद जिले का नया एसपी (SP Jind) बनाया गया है।

कौन हैं IPS उपासना यादव? (प्रोफाइल और उपलब्धियां)

आईपीएस उपासना यादव हरियाणा कैडर की 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

मूल निवासी: वे मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गाँव 'नांगल मूंदी' की रहने वाली हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उपासना शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपने गाँव के स्कूल से पढ़ाई करते हुए 10वीं कक्षा में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित आईआईटी (IIT) से उच्च शिक्षा प्राप्त कर वहां भी टॉप किया था।

UPSC में सफलता: यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 596वीं रैंक और ओबीसी (OBC) श्रेणी में 95वीं रैंक हासिल की थी। हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें गृह राज्य (हरियाणा) ही कैडर के रूप में मिला।

<strong>कुरुक्षेत्र से शुरू हुआ प्रशासनिक सफर</strong>

अपनी ट्रेनिंग के दौरान उपासना यादव कुरुक्षेत्र में थाना प्रभारी (SHO) और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के रूप में तैनात रहीं। इसके बाद वे हिसार में एएसपी (ASP) और विभिन्न जिलों में एसपी (SP) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। जींद की कमान संभालने से ठीक पहले वे सीआईडी में एसपी के पद पर कार्यरत थीं।

<strong>जब मंत्री अनिल विज से बहस के बाद आई थीं चर्चा में</strong>

इस वर्ष फरवरी महीने में कुरुक्षेत्र में सुनवाई के दौरान हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज के साथ हुई बातचीत को लेकर आईपीएस उपासना काफी चर्चा में आई थीं।

क्या था मामला: एक एएसआई (ASI) पर पैसे लेने का आरोप लगा था, जिस पर मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही एसपी उपासना को एएसआई को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया।

कानूनी प्रक्रिया पर अडिग: एसपी उपासना ने नियमों का हवाला देते हुए स्पष्टता से कहा कि उनके पास सीधे सस्पेंड करने का अधिकार नहीं है और वे अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीजीपी (DGP) को सिफारिश भेजेंगी। कानून और नियमों के तहत अपनी बात बेबाकी से रखने के उनके इस रुख की प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चा हुई थी।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles