हरियाणा में खंड शिक्षा अधिकारी के बेटे की बिना दहेज शादी, लड़की पक्ष के लौटाए 21 लाख रुपये और गहने

हरियाणा में खंड शिक्षा अधिकारी के बेटे की बिना दहेज शादी, लड़की पक्ष के लौटाए 21 लाख रुपये और गहने
 

हरियाणा के सिरसा में खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर ढिढारियां के बेटे की शादी बिना दहेज के की गई । इस दौरान सतबीर ढिढारिया ने लड़की पक्ष की तरफ से दिये 21 लाख रुपये और गहने वापस लौटा दिये।

सिरसा जिले में शिक्षा विभाग में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने अपने बेटे की शादी बिना दान दहेज के सादगी से की है। लड़की पक्ष से ओर दहेज में दिया जाने वाला कैश और गहनें सब सामान लौटा दिया।

बीईओ सतबीर ढिढारिया ने बेटे आकाश की शादी में 21 लाख रुपए की दान राशि लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने शगुन के तौर पर 101 रुपए और नारियल स्वीकार किया। ढिढारिया ने कहा, “दुल्हन ही दहेज है।” उनका कहना है कि शादी में रिश्तों, प्यार, आशीर्वाद और सम्मान का महत्व धनराशि से ज्यादा है।

परिजनों के अनुसार, इस शादी को लेकर 22 नवंबर की रात को सिरसा में हिसार रोड स्थित पंजबा पैलेस में प्रोग्राम रखा गया, जिनमें दोनों परिवार से मेंबर, रिश्तेदार, राजनेता, शिक्षा विभाग से अधिकारी व कर्मचारियों सहित ढाई हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार, बीईओ सतबीर नाथूसरी चौपटा ब्लॉक में कार्यरत हैं। उनका बेटा आकाश गुरुग्राम में कोटक महिंद्रा बैंक में सीनियर प्रोडेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है।

उनकी शादी गांव उमेदपुरा के धर्मपाल कस्वां की बेटी मीनल से हुई। मीनल नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सचिवालय में गृह मंत्रालय में अवर अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद पर काम करती हैं।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles