हरियाणा रोडवेज से हांसी, जींद, कैथल और पेहवा से चंडीगढ़ जाना हुआ आसान, जानें बस का रूट
हांसी से चंडीगढ़ के लिए सुपरफास्ट बस सेवा शुरू, जानें पूरा टाइम टेबल और रूट
हिसार। हरियाणा रोडवेज की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हांसी से चंडीगढ़ के बीच सुपरफास्ट बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। इस बस सेवा से हांसी, नारनौंद, जींद, कैथल, पेहवा और अंबाला के यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए सीधी बस सुविधा मिलेगी। यह हांसी से चंडीगढ़ जाने वाली आखिरी बस सेवा बताई गई है।
हरियाणा राज्य परिवहन के हिसार उपकेंद्र हांसी की यह बस नारनौंद, जींद, नगूरा, कैथल, पेहवा, अंबाला शहर और जीरकपुर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। बस हांसी से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी।
हांसी से चंडीगढ़ जाने का समय
- हांसी से सुबह 9:30 बजे
- जींद से सुबह 11:00 बजे
- कैथल से दोपहर 12:30 बजे
- पेहवा से दोपहर 1:10 बजे
- अंबाला शहर से दोपहर 2:20 बजे
चंडीगढ़ से वापसी का समय
- चंडीगढ़ से शाम 4:20 बजे
- अंबाला शहर से शाम 5:40 बजे
- पेहवा से शाम 6:45 बजे
- कैथल से शाम 7:25 बजे
- जींद से रात 9:00 बजे
इन शहरों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
इस बस सेवा से हांसी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को चंडीगढ़ पहुंचने में सुविधा होगी। इसके अलावा नारनौंद, जींद, कैथल, पेहवा और अंबाला शहर के यात्री भी इस रूट पर बस का लाभ उठा सकेंगे। यात्रियों को यात्रा से पहले बस के समय और संचालन की पुष्टि संबंधित रोडवेज बस अड्डे से कर लेनी चाहिए।