Haryana School Holidays: स्कूली बच्चों की हुई मौज, अक्टूबर और नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे स्कूल!
Haryana School Holidays: हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में अक्टूबर और नवंबर के महीने स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इन दो महीनों में विद्यार्थियों को लॉन्ग वीकेंड मिलने वाला है। अलग-अलग दिनों में कुल 16 दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
अक्टूबर में कब- कब रहेंगी स्कूलों की छुट्टी?
अक्टूबर महीने की शुरूआत हो चुकी है। इस महीने दशहरे, करवाचौथ, रविवार और शनिवार के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा। 10 अक्टूबर 2026 को दूसरा शनिवार है, इस वजह से स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 11 अक्टूबर को रविवार है और फिर 18 अक्टूबर को भी रविवार के चलते स्कूलों की छुट्टी होगी।
20 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे। 25 अक्टूबर को रविवार, 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती (सोमवार), और 29 अक्टूबर को करवा चौथ (गुरुवार) के कारण स्थानीय अवकाश रहेगा।
नवंबर 2026 में नौ दिन बंद रहेंगे स्कूल
नवंबर 2026 में प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में अलग-अलग मौकों और साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर कुल 9 दिन छुट्टियां रहेंगी। इनमें हरियाणा दिवस, छोटी दिवाली, दिवाली, विश्वकर्मा दिवस और गुरु नानक देव जयंती के साथ रविवार और दूसरा शनिवार शामिल हैं।
1 नवंबर को रविवार और हरियाणा दिवस की छुट्टी
7 नवंबर शनिवार को छोटी दीपावली के अवसर पर स्थानीय अवकाश
8 नवंबर को रविवार और दीपावली की छुट्टी
9 नवंबर सोमवार को विश्वकर्मा दिवस पर अवकाश
14 नवंबर को द्वितीय शनिवार के चलते स्कूल बंद
15 नवंबर को रविवार की छुट्टी
22 नवंबर को रविवार की छुट्टी
24 नवंबर मंगलवार को गुरु नानक देव जयंती के मौके पर बंद रहेंगे स्कूल
29 नवंबर को रविवार के दिन स्कूलों में अवकाश
दिवाली पर लगातार 3 दिन का ब्रेक
स्कूली बच्चों के लिए नवंबर का सबसे बड़ा लगातार ब्रेक दिवाली के आसपास बन रहा है। 7 नवंबर को छोटी दिवाली का स्थानीय अवकाश बताया गया है और इस दिन शनिवार है। इसके अगले दिन 8 नवंबर को दिवाली है, जो रविवार को पड़ रही है और फिर 9 नवंबर सोमवार को विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी दी गई है।
15 नवंबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय
छुट्टियों के अलावा विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए स्कूल टाइमिंग को लेकर भी बड़ा अपडेट है। 15 नवंबर से स्कूलों के समय में भी बदलाव होगा। एकल शिफ्ट विद्यालयों में 15 नवंबर से स्कूल का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। सर्दियों की शुरुआत के साथ विद्यालयों की समय-सारिणी में यह बदलाव महत्वपूर्ण रहेगा।