HBSE Exams 2026: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख घोषित, 3 मार्च को दसवीं और 4 मार्च से बारहवीं की परीक्षाएं होंगी शुरु

HBSE Exams 2026: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख घोषित, 3 मार्च को दसवीं और 4 मार्च से बारहवीं की परीक्षाएं होंगी शुरु
 

HBSE Exams 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि 3 मार्च को दसवीं और 4 मार्च से बारहवीं की परीक्षाएं शुरु होंगी। इसके लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

भिवानी के अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने आज संयुक्त रूप से जारी एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि सेकेंडरी (10वीं) एवं सीनियर सेकेंडरी (12वीं) वार्षिक परीक्षा-2027 के संचालन की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च, 2027 के प्रथम सप्ताह से आरंभ होंगी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की वार्षिक परीक्षा 03 मार्च से आरंभ होकर 08 अप्रैल, 2027 तक एवं सेकेंडरी (10वीं) की वार्षिक परीक्षा 04 मार्च से आरंभ होकर 26 मार्च, 2027 तक संचालित होंगी।

बोर्ड अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि इन परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत विषयवार तिथि-पत्र (डेटशीट) बाद में जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालयों के सूचनार्थ परीक्षा से जुड़ी सभी आगामी जानकारियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध करवा दी जाएंगी।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles