Hisar Airport : हिसार एयरपोर्ट से 2 नए शहरों के लिए उड़ान की उम्मीद, 27 से जम्मू-अहमदाबाद की शुरू हो सकती है सेवा

Hisar Airport : हिसार एयरपोर्ट से 2 नए शहरों के लिए उड़ान की उम्मीद, 27 से जम्मू-अहमदाबाद की शुरू हो सकती है सेवा
 

<strong>Hisar Airport</strong> : हिसार से जम्मू कश्मीर व अहमदाबाद की तरफ हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हिसार महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अहमदाबाद और जम्मू के लिए जल्द हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार इसी माह 27 तारीख के आसपास दोनों शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जा सकती हैं।

हालांकि अभी एयरलाइन की वेबसाइट पर इन उड़ानों के लिए स्लॉट बुकिंग का विकल्प नहीं खुला है। अधिकारियों के मुताबिक उड़ान कीमत नई उड़ानें शुरू और बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल एलायंस एयर के कई विमान ग्राउंडेड हैं। इन विमानों को डीजीसीए (DGCA) की मंजूरी मिलने के बाद दोबारा उड़ान भरने की अनुमति होगी। इसी वजह से उड़ानों का शेड्यूल अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Hisar Airport : हिसार से दिल्ली, जयपुर, अयोध्या, चंडीगढ़ के लिए है सेवा

फिलहाल की बात करें तो हिसार से जयपुर, दिल्ली, अयोध्या व चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा सुचारू रूप से चल रही है। हिसार डीसी महेंद्रपाल के अनुसार हिसार में औद्योगिक गतिविधियों को विस्तार देने के लिए इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। क्लस्टर के स्थापित होने के बाद जिले में उद्योगों के विस्तार के साथ कारोबार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी होने से सफर सुगम हो सकेगा।

Hisar Airport : अहमदाबाद के लिए वाया दिल्ली होकर जाएगी फ्लाइट

डीसी महेंद्रपाल ने बताया कि अहमदाबाद और जम्मू के लिए फ्लाइट कभी भी शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार हिसार इन उड़ानों का फाइनल डेस्टिनेशन नहीं होगा। जम्मू या अहमदाबाद से आने-जाने वाले विमान को दिल्ली या किसी अन्य एयरपोर्ट पर भी रुकना होगा, जहां उसका अंतिम गंतव्य निर्धारित होगा। जम्मू में पर्यटन और धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाने वालों को फायदा होगा। अहमदाबाद से कनेक्टिविटी होने से इलाज और व्यापार को लेकर सुविधा होगी।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles