कांग्रेस और इंडी गठबंधन चुनाव सुधारों से भागते हैं, घुसपैठियों को

कांग्रेस और इंडी गठबंधन चुनाव सुधारों से भागते हैं, घुसपैठियों को
 

बचाने के लिए कर रहे हैं एसआईआर का विरोध: सुभाष बराला

हिसार, 30 ऑक्टुबर

राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने आज हिसार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव सुधारों और एसआईआर (सघन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  डॉ. आशा खेदड विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चर्चा के लिए तैयार रहती है, लेकिन कांग्रेस ने घुसपैठियों के मुद्दे पर सदन का बहिष्कार किया। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जब एसआईआर पर कांग्रेस और इंडी दलों के झूठ की पोल खोली, तो विपक्षी नेता चर्चा से भाग खड़े हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष चाहे जितनी बार बहिष्कार करे, हम एक भी घुसपैठिए को मतदान का अधिकार नहीं देंगे।

सांसद बराला ने बताया कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण है—मृत या दो जगह पंजीकृत मतदाताओं का नाम काटना, युवाओं को जोड़ना और घुसपैठियों को चुन-चुन कर हटाना। भाजपा की नीति घुसपैठियों को 'डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट' करने की है, जबकि विपक्ष इन्हें मतदाता सूची में डालकर मान्यता देना चाहता है। एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है; यह 1952 में पंडित नेहरू के समय शुरू हुई थी और कांग्रेस शासन में 1957, 1965, 1983 सहित कई बार हो चुकी है। आज जब चुनाव आयोग इस संवैधानिक प्रक्रिया को अपना रहा है, तो विपक्ष इसका विरोध कर दुनिया में भारत के लोकतंत्र की छवि खराब कर रहा है।

ईवीएम और चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जब विपक्ष जीतता है तो चुनाव आयोग महान होता है, लेकिन हारने पर वे ईवीएम का रोना रोते हैं। 1989 में राजीव गांधी के समय ईवीएम कानून बना और 2004 व 2009 में कांग्रेस ने ईवीएम से ही चुनाव जीते थे। पुराने दौर में कांग्रेस के जमाने में पूरे के पूरे वोट बक्से गायब हो जाते थे; ईवीएम आने से यह वोट चोरी बंद हो गई है, इसीलिए विपक्ष को तकलीफ हो रही है। 11 वर्षों से ईवीएम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस ने चुनाव सुधार पर आज तक एक भी सुझाव नहीं दिया है।

श्री बराला ने राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में एक घर में 501 वोट होने के झूठे आरोप का भी पर्दाफाश किया; चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि वह कोई छोटा मकान नहीं बल्कि एक एकड़ का पुश्तैनी प्लॉट है जहां कई परिवार पीढ़ियों से साथ रह रहे हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं जैसे पवन खेड़ा और तेजस्वी यादव के स्वयं के पास डबल वोटर आईडी होने का जिक्र किया। कांग्रेस का इतिहास अनैतिक तरीके से चुनाव जीतने और अपनी वोट चोरी छिपाने के लिए देश पर आपातकाल थोपने का रहा है। जनता विपक्ष के इस दोहरे चरित्र और झूठ को भली-भांति समझ चुकी है। इस अवसर पर प्रोफेसर मनदीप मलिक, पीयूष महत्ता, कृष्ण सरसाना, सरोज सिहाग, संजीव रेवड़ी,  रणधीर धीरू, सुरेश गोयल धूप वाला, धर्मवीर पन्नू, महेन्दर पन्नू, सतनाम सैनी, अजय गांवड़, जितेंदर बड़क, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहें।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles