बिजली बिल, लो-वोल्टेज और नए कनेक्शन समेत समस्याओं की होगी सुनवाई

बिजली बिल, लो-वोल्टेज और नए कनेक्शन समेत समस्याओं की होगी सुनवाई
 

हिसार,

नलवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों और किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 30 अक्टूबर को विधायक रणधीर पनिहार के फार्म हाउस पर बिजली पंचायत आयोजित की जाएगी। सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली इस पंचायत में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव जितेंद्र पनिहार ने बताया कि बिजली पंचायत में बिजली मीटर, गलत बिलिंग, लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर, नए बिजली कनेक्शन सहित विभाग से जुड़ी अन्य समस्याएं रखी जा सकेंगी। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और मौके पर ही समाधान को लेकर दिशा निर्देश दिये जायेंगे, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने नलवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों और किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित समय पर फार्म हाउस पहुंचकर बिजली पंचायत में भाग लें और अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखें।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles