राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें पात्र महिलाएं : उपायुक्त महेंद्र पाल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को हरियाणा सरकार करेगी सम्मानित हिसार, 29 अक्टूबर। हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं की प्रतिभा, उपलब्धियों और समाज के प्रति उनके योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाओं से 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि शिक्षा, सामाजिक कार्यों तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से यह पहल की गई है। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा के ऑनलाइन पोर्टल https://online.wcdhry.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिले की ऐसी महिलाएं, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है, उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। आवेदन करने से पहले संबंधित पुरस्कारों की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य शर्तों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि पुरस्कारों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कोरियर या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। इसलिए पात्र महिलाएं अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 से पहले निर्धारित पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करवाना सुनिश्चित करें।
राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें पात्र महिलाएं : उपायुक्त महेंद्र पाल
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को हरियाणा सरकार करेगी सम्मानित
हिसार, 29 अक्टूबर।
हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं की प्रतिभा, उपलब्धियों और समाज के प्रति उनके योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाओं से 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि शिक्षा, सामाजिक कार्यों तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से यह पहल की गई है। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा के ऑनलाइन पोर्टल https://online.wcdhry.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिले की ऐसी महिलाएं, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है, उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। आवेदन करने से पहले संबंधित पुरस्कारों की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य शर्तों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि पुरस्कारों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कोरियर या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। इसलिए पात्र महिलाएं अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 से पहले निर्धारित पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करवाना सुनिश्चित करें।
