Hisar news : हरियाणा का ये शहर होगा जाम मुक्त, रिंग रोड को राजगढ़ बाइपास से जोड़ेगा तुरही आकार का जंक्शन
<strong>Hisar news :</strong> हरियाणा का हिसार शहर अब पूरी तरह से जाम मुक्त होने की राह पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। शहर के शहर के प्रस्तावित रिंग रोड को हिसार बाइपास राजगढ़ रोड बाइपास से जोड़ने के लिए राजगढ़ रोड के पास नया ट्रंपेट इंटरचेंज यानी संगीत वाद्ययंत्र तुरही आकार का जंक्शन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
जंक्शन बनने से रिंग रोड और मौजूदा राजगढ़ रोड बाइपास के बीच सीधी और सुगम कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इससे शहर के बाहरी सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और भविष्य में बढ़ने वाला ट्रैफिक दबाव झेला जा सकेगा। डिजाइन की मंजूरी मिलने के साथ इसके निर्माण को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
डीकंजेशन कमेटी के सदस्यों के अनुसार प्रस्तावित डिजाइन में रिंग रोड को राजगढ़ रोड बाइपास में इस तरह मर्ज किया जाएगा कि वाहनों को अचानक रुकना न पड़े। तीखे मोड़ से भी बचने का प्रयास किया गया है। इससे रिंग रोड से बाइपास की ओर जाने वाले वाहनों को अपेक्षाकृत निर्वाध रास्ता मिलेगा। वहीं शहर के अंदरूनी हिस्सों की ओर जाने वाले ट्रैफिक को भी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। इसके निर्माण से सिग्नल पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।
Hisar news : रिंग रोड के लिए सरकार अपने हिस्से का बजट कर चुकी मंजूर
हिसार के प्रस्तावित रिंग रोड को लेकर हरियाणा सरकार अपने हिस्से का बजट भी मंजूर कर चुकी है। ऐसे में रिंग रोड के साथ ट्रंपेट इंटरचेंज को भविष्य के सड़क नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। इसके जरिए शहर के बाहरी हिस्से में यातायात को व्यवस्थित करने और अंदरूनी सड़कों पर दबाव कम करने की योजना है। इससे दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को शहर में एंट्री नहीं करनी पड़ेगी।
राजगढ़ रोड और साउथ बाइपास पर जाम की समस्या नहीं रहेगी। ट्रंपेट इंटरचेंज एक आधुनिक ग्रेड सेपरेटेड सड़क जंक्शन होता है। आम तौर पर इसमें तीन लेग होते हैं और अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों को सड़क पार करने की बजाय रेंप के जरिए अपने गंतव्य की ओर जाने की सुविधा मिलती है।
Hisar news : आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा : रणबीर गंगवा
हरियाणा सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रस्तावित इंटरचेंज को कम लागत से आधुनिक और उपयोगी सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। इंटरचेंज बनने के बाद रिंग रोड, राजगढ़ रोड बाइपास और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
