हिसार में आयोजित सांझ सभ्याचारक कैंप में बच्चों और अभिभावकों ने पंजाबी भाषा सीखने के प्रति दिखाई विशेष रुचि

हिसार में लगे सांझ सभ्याचारक कैंप में 200 से अधिक बच्चों और अभिभावकों ने पंजाबी भाषा सीखने में गहरी रुचि दिखाई।

हिसार में बाबा जोध सचियार सेवा समिति के तत्वाधान में अग्रसेन भवन में दसवें महान संत समागम एवं सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान गेट की एंट्री पर बाबा बंदा बहादुर स्टडी सर्कल, नई दिल्ली की ओर से सांझ सभ्याचारक कैंप लगाया हुआ था। इस कैंप में पंजाबी भाषा के उत्थान के लिये कुछ बैनर व चार्ट लगाये हुए थे।

हरियाणा में जगह-जगह लगते हैं ऐसे कैंप

संस्था इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह कमला व परमजीत सिंह कमला की ओर से हरियाणा में जगह-जगह गुरमत समागमों में इस तरह के कैम्प लगाए जाते है। हिसार में लगे इस कैंप में भाषा अध्यापक गौरव भुटानी, अमरजीत पाहवा, बंटी भ्याना, पूजा भुटानी, अर्चना भुटानी व प्रीत भुटानी सेवा देने में लगे थे। स्टॉल पर आने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों में पंजाबी भाषा के प्रति विशेष उत्साह देखा गया।

दी गई धर्म और इतिहास की जानकारी

कैम्प आयोजकों ने सिख धर्म का संक्षिप्त परिचय, दस गुरु साहिबान के नाम, प्रत्यक्ष गुरु, मूल मंत्र, जैकारा, अभिवादन, मूल सिद्धांत, पांच प्यारे, चार साहिबजादे, पांच तख्त, पांच ककार, अरदास आदि के बारे में जानकारी दी। आने वाले अभिभावकों ने अपने बच्चों के स्कूलों में भी पंजाबी विषय पढ़ाये जाने के लिये स्कूलों के प्रबंधकों से बात करने की हामी भरी। मौके पर बच्चों को पंजाबी के अक्षरों में लिखी वर्णमाला, सतनाम, वाहेगुरु आदि शब्द लिखे कागज की शीट पर रंग भरने को दिये गए।

बच्चों को बांटे गए पुरस्कार

बच्चों ने पूरी रुचि के साथ इन शीट पर रंग भरे। आयोजकों की ओर से बच्चों को पंजाबी में लिखी तख्ती, कलर की डिब्बी आदि पुरस्कार रूप में दिये गए। 200 से अधिक बच्चों ने इस स्टॉल पर पहुंचकर पंजाबी भाषा को सीखने में अपनी रुचि दिखाई।

About the Author