राखीगढ़ी की पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के लिए INTACH की पहल

राखीगढ़ी की पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के लिए INTACH की पहल
 

परनीता सिंह, संयोजक, INTACH हिसार चैप्टर

हिसार  INTACH हिसार चैप्टर का सदैव प्रयास रहा है कि हमारी पारंपरिक कलाओं को संरक्षण देने के साथ-साथ उनसे जुड़े कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने के अवसर भी मिलें। इसी उद्देश्य से वर्ष 2021 में राखीगढ़ी में 15 दिवसीय दरी बुनाई कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य इस पारंपरिक कला को पुनर्जीवित करना और स्थानीय महिलाओं को घर बैठे आजीविका कमाने में सक्षम बनाना था। 

परनीता सिंह संयोजक-  INTACH हिसार चैप्टर

महिलाओं के कौशल को निखारने और उत्पादों के डिजाइन एवं गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया। आज यह देखकर प्रसन्नता होती है कि राखीगढ़ी की महिलाएँ आत्मविश्वास के साथ दरियाँ बना रही हैं और इससे नियमित आय अर्जित कर रही हैं। INTACH हिसार चैप्टर उन्हें समय-समय पर आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करता रहता है।इसी प्रकार, चैप्टर ने मूंज से टोकरियाँ बनाने की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास किए हैं। इन टोकरियों को राखीगढ़ी आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। महिलाओं को कच्चा माल और डिजाइन संबंधी सहयोग देने के साथ-साथ तैयार उत्पादों की खरीद की व्यवस्था भी की जाती है, जिससे उन्हें अपने काम के प्रति विश्वास और नियमित आजीविका का अवसर मिलता है। हमारा मानना है कि विरासत का संरक्षण तभी सार्थक है, जब उससे जुड़े लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आए। दरी बुनाई और मूंज शिल्प के माध्यम से हमारा प्रयास इन पारंपरिक कलाओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। राखीगढ़ी की महिलाएँ आज इस दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles