विधायक रणधीर पनिहार की बुआ के निधन पर पनिहार फार्म हाउस पहुंचे मेयर, पूर्व विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

विधायक रणधीर पनिहार की बुआ के निधन पर पनिहार फार्म हाउस पहुंचे मेयर, पूर्व विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
 

हिसार,

नलवा से विधायक रणधीर पनिहार की बुआ मरमण कोहली के आकस्मिक निधन पर  विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पनिहार फार्म हाउस पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि स्वर्गीय मरमण कोहली का गत 6 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया था। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पनिहार फार्म हाउस पर शोक बैठक आयोजित की जा रही है, जो आगामी 12 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे तक  रहेगी। सोमवार को पनिहार फार्म हाउस पर शोक व्यक्त करने पहुंचे गणमान्य लोगों में मुख्य रूप से हिसार के मेयर प्रवीण पोपली, जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा, हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन रवि सैनी, पूर्व विधायक जोगीराम सिहाग, हैफेड के चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा, आदमपुर मार्केट कमेटी के चेयरमैन ठाकुरदास, ब्लॉक समिति हिसार द्वितीय के चेयरमैन अजय गावड़, ब्लॉक समिति हिसार प्रथम के चेयरमैन सुरेंद्र मंडल,  बरवाला के उपमंडलाधीश  अश्वीर नैन, जेल अधीक्षक रमेश कुमार  तथा संत कबीर शिक्षा समिति के अध्यक्ष जोगीराम खुंडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिक शामिल थे। विधायक पनिहारविधायक रणधीर पनिहार ने अपनी बुआ के अवसान पर गहरा दुख और भावुकता व्यक्त करते हुए कहा, "उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमारे पूरे परिवार के लिए सदैव एक अनमोल धरोहर रहा। उनका सादगीपूर्ण व स्नेहिल व्यवहार और उनसे जुड़ी मधुर यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। उनका चले जाना पूरे परिवार के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।" उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में मोक्ष प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने का संबल व शक्ति दें।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles