पर्यावरण के लिए पौधे लगाए, दिवाली पर उपहार स्वरूप पौधे बांटे जाए

पर्यावरण के लिए पौधे लगाए, दिवाली पर उपहार स्वरूप पौधे बांटे जाए
 

हिसार,

साहित्य चेतना मंच की मासिक काव्य गोष्ठी टाउन पार्क में बिजेंद्र तंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंच का संचालन जय भगवान लाडवाल ने किया। इस मौके पर मास्टर कृष्ण इंदौरा चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे।  इस मौके पर कवि जयभगवान लाडवाल ने आतिशबाजी, बम, पटाखे इस दिवाली पर न चलाए, क्षणिक सुख की खातिर करोडों रुपये न उडाए, टनों भर धुंए के बादल पर्यावरण में न मिलाए, पर्यावरण के लिए पौधे लगाए दिवाली पर उपहार स्वरूप पौधे बांटे जाए   कविता सुनाई। राजेंद्र अग्रवाल ने सुनाया गुमराह ने कब बताई सही राह पिंजरे का पक्षी खुला आकाश है सब जाने, कविता सुनाई। कृष्ण इदौरा ने गम नही तनिक भी तुम जलाओ रावण को साथियो गम है कि नही मिलते कही भी श्री राम साथियों कविता सुनाइए  श्री राम साथियों कविता सुनाई। भीम सिंह हुड्डा ने बिना पढाई कुछ नही मेरी बात का गौर करो दोस्तो, सफल होना चाहते हो लगाना पड़ेगा जोर साथियों कविता सुनाई। इस अवसर पर ऋषि सक्सेना  प्रताप सिंह जेके कौशिक, राजेंद्र गुप्ता भी ने भी काव्य पाठ किया।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles