केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए विद्यार्थी 15 नवंबर तक करें आवेदन

केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए विद्यार्थी 15 नवंबर तक करें आवेदन
 

हिसार,

उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है।  पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय में पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं (केवल शिक्षा विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं) के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके अलावा संस्थान स्तर पर आईएनओ सत्यापन 30 नवंबर तक तथा जिला, राज्य एवं मंत्रालय स्तर पर सत्यापन 15 दिसंबर 2026 तक किया जा सकेगा। इसी प्रकार पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की योजनाओं को छोडक़र) के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इन योजनाओं में संस्थान स्तर पर सत्यापन 15 दिसंबर तथा जिला, राज्य एवं मंत्रालय स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 रखी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने संस्थानों में भी आवेदन का सत्यापन करवाना अनिवार्य है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles