HPSC Result : हरियाणा में अभिषेक सरोहा बना HPSC 2026 का टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

HPSC Result : हरियाणा में अभिषेक सरोहा बना HPSC 2026 का टॉपर, देखें पूरी लिस्ट
 

<strong>HPSC Result 2026 </strong>: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) 2026 का एग्जीक्यूटिव ब्रांच और एलाइड सर्विसेज-2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। अभिषेक सरोहा 394.50 अंकों के साथ प्रदेश के टॉपर रहे हैं। एग्जाम 675 अंकों का था। दूसरे नंबर पर कुलदीप रहा, जिसने 392.90 अंक प्राप्त किए और 388.60 अंकों के साथ इशा काला तीसरे स्थान पर रही। आयोग द्वारा जिन 316 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया था, उन सभी का रिजल्ट रोल नंबर के साथ जारी किया है।

बता दें कि 3 से 8 अक्तूबर तक इन अभ्यार्थियों के इंटरव्यू हुए थे। आज ही इंटरव्यू खत्म हुए और शाम को ही इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के अनुसार जनरल कैटेगरी की बात करें तो जनरल कैटेगरी में अभिषेक सरोहा (रोल नंबर 182607) ने 394.50 अंक लेकर टॉपर रहे। अभिषेक सरोहा के लिखित एग्जाम में 351.50 अंक थे और इंटरव्यू में अभिषेक को 43 अंक मिले।

HPSC Result : इन कैटेगरियों में ये रहे टॉपर

बैकवर्ड क्लास-बी (BC-B) कैटेगर में 383.80 अंक लेकर राहुल सैनी टॉपर रहा। राहुल ने लिखित एग्जाम में 331 अंक लिए थे और इंटरव्यू में राहुल को 52.80 अंक मिले।

बैकवर्ड क्लास-A यानि (BC-A) में जैनव खातून ने 378.30 अंक लेकर टॉप किया। जैनव को लिखित एग्जाम में 330.50 अंक मिले थे। इंटरव्यू में जैनव खातून को 47.80 अंक मिले, जिसके बाद उसने बीसी-ए कैटेगरी में टॉप रैंक मिला।

EWS कैटेगरी की बात करें तो EWS कैटेगरी में सिमरन ने 374.70 अंक लेकर टॉप किया। लिखित परीक्षा में सिमरन के 320.50 अंक थे और सिमरन को इंटरव्यू में 54.20 अंक मिले।

DSC कैटेगरी की बात करें तो डेपरिवाइड शेड्यूल कास्ट में नेहा कमल को 332.50 अंकों के साथ टॉप रैंक मिला। नेहा कमल ने लिखित परीक्षा में 294.50 अंक लिए थे, जिसके बाद उसे इंटरव्यू में 38 अंक ही मिल पाए लेकिन नेहा कमल ने अपनी कैटेगरी DSC में टॉप कर लिया।

अदर शेड्यूल्ड कास्ट यानि OSC में 351.50 अंक के साथ समरजीत सिंह टॉपर रहे। समरजीत को लिखित परीक्षा में 303.50 अंक मिले थे जबकि इंटरव्यू में समरजीत ने 48 अंक हासिल किए। सभी चयनित अभ्यार्थियों के परिवार में खुशियों का माहौल है और परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles