हरियाणा के पंचकूला में कार में जिंदा जला इंटीरियर डिजाइनर, मां को किया था आखिरी कॉल

हरियाणा के पंचकूला में कार में जिंदा जला इंटीरियर डिजाइनर, मां को किया था आखिरी कॉल
 

हरियाणा के पंचकूला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर कार के अंदर आग जलने से 36 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर साहिल शर्मा की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले साहिल ने अपनी मां को आखिरी कॉल किया था। मृतक युवक दो बच्चों का पिता था।

जानकारी के मुताबिक पंचकूला के पीर मुछल्ला इलाके का साहिल शर्मा अपनी कार में सवार था, अचानक कार में भीषण आग लग गई जिसके बाद कार के दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया लेकिन साहिल की जलने से मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें पहुंची।

बताया जा रहा है कि साहिल की घटना से थोड़ी देर पहले ही मां के साथ फोन पर बातचीत हुई थी। वहीं परिजनों ने बताया कि साहिल अकेला घर पर कमाने वाला था। साहिल के दो बच्चे भी हैं।

बताया जा रहा है कि कार में आग लगने से कुछ समय पहले मृतक ने अपनी मां को फोन किया था। मां के साथ हुई यह आखिरी बातचीत साबित हुई। मृतक की पहचान पंचकूला के साथ लगते पीर मुछल्ला में रहने वाले 36 वर्षीय साहिल शर्मा के रूप में हुई है। मृतक दो बच्चों का पिता था।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जिस व्यक्ति के घर में दो मासूम बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी थी, उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कार में आग किन परिस्थितियों में लगी और हादसे के पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

About the Author

Monika Singh
Monika Singh

9447 Articles