कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल: धनखड़

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल: धनखड़
 

किसानों की जमीन बचाने और पैरी अर्बन खेती से आय बढ़ाने का थीम घर घर पहुंचे 

पैरी अर्बन खेती, उत्पाद को खुदरा में बेचने से होगी खेती किसानी लाभकारी 

झज्जर।

हसनपुर कृषि मेले में उमड़ी हजारों किसानों की हाजिरी से हमें स्पष्ट संदेश मिला है कि किसान अपनी अगली पीढ़ी के लिए जमीन बचाने और आय बढ़ाने के लिए आतुर है। अब हमारा दायित्व बनता है कि किसानों को पैरी अर्बन खेती की ओर अग्रसर होने, दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु नस्ल सुधार के उपाय, खेती किसानी व पशु पालन से जुड़ी नई नई तकनीक की सही समय पर किसानों को जानकारी पहुंचाने , अपना उत्पाद सीधा ग्राहक को खुदरा में बेचने के उपाय आदि की जानकारी देने के बारे जन जागरण अभियान चलाने की जरूरत है। पूर्व कृषि मंत्री औमप्रकाश धनखड़ ने कादियान आयुष फार्म में कार्यकर्ताओं के साथ हसनपुर कृषि मेले की सफलता की समीक्षा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों के सहयोग से किसानों के लिए लगाया गया यह अपनी तरह का पहला कृषि मेला था। जिसकी प्रदेश सहित देश भर में चर्चा हो रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच की जन्मदिन को सेवाभाव के रूप में मनाओ, किसानों का सहयोग ,पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और सभी भागीदार संगठनों को श्रेय जाता है। उन्होंने सोमबीर कोडान संचालक एमआर स्कूल का कृषि मेले के लिए स्थान उपलब्ध कराने पर विशेष आभार प्रकट किया।

बाजार की मांग के अनुसार खेती करे और सीधा बाजार में बेचें

धनखड़ ने कार्यकर्ताओं और सहयोगी संगठनों का आह्वान किया कि भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर कृषि मेले में अन्य विषयों को भी शामिल करते हुए मेला आयोजित होना चाहिए। हमारा प्रयास किसानों की जमीन बचाना और खेती से किसान की आय बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आप सभी साथी किसानों को घर घर जाकर बताएं और समझाएं कि बाजार की मांग के अनुसार खेती करें और सीधा बाजार में बेचें। पूरा लाभ आपकी जेब में आएगा।

खेती का पैटर्न बदलना होगा

धनखड़ ने कहा कि गेहूं,धान आदि की परम्परागत खेती की बजाय फूल,फल, सब्जी, डेयरी उत्पादन, मछली एवं मधु मक्खी पालन की बढ़ना होगा। अपने क्षेत्र के गांव मुनीमपुर में फूल उत्कृष्टता केंद्र फूल उत्पादक किसानों की मदद के लिए तैयार है, सब्जी और फलों की खेती के लिए रईया बागवानी केंद्र किसानों की मदद के लिए तैयार है। हमारे पास दिल्ली एनसीआर का बड़ा बाजार है। जहां हम ताजा फूल,फल, सब्जी,दूध आदि की सीधे ग्राहक को बेचकर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसानों को इस बारे बताएं और प्रेरित करें। तभी हमारे किसानों की जमीन बच सकेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि,जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, दिनेश कौशिक, डॉ महिपाल यादव, सोमबीर कोडान, सुनील कादियान , कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग सहित पार्टी के कार्यकर्ता और सहयोगी संगठन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles