पुराने वाहनों की अपेक्षा आधुनिक परिवहन अपनाना पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी -डीसी

पुराने वाहनों की अपेक्षा आधुनिक परिवहन अपनाना पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी -डीसी
 

**नया सफर योजना का लाभ उठाएं वाहन मालिक : डीसी

डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में दिए नया सफर योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश

<strong></strong>झज्जर, 19<strong></strong> अक्टूबर**

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सभी वाहन स्वामियों की भागीदारी जरूरी है, ऐसे में सभी वाहन मालिक पुराने वाहनों की बजाय आधुनिक परिवहन अपनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक योजना का स्वयं लाभ उठाते हुए दूसरे लोगों को लाभ के लिए प्रेरित करें। डीसी सोमवार को सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक में नया सफर योजना की समीक्षा कर रही थी। ड़ीटीओ रवीश हुड्डा ने नया सफर योजना/परिवर्तन स्कीम के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता तथा लाभों की विस्तार से जानकारी दी।  डीसी वर्षा खांगवाल ने स्कूल वाहनों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों में सभी आवश्यक मानक पूरे होना बेहद जरूरी है। निर्धारित मापदंड पूरा ना करने वाले वाहनों के नियमानुसार चालान किए जाएं। ओवरलोडिंग वाहनों की जांच के भी सख्त निर्देश दिए। <strong>बीएस-6 तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे वाहन स्वामी</strong> डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पुराने एवं प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के स्थान पर आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बीएस-6 तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। यदि कोई वाहन स्वामी अपना बीएस-1, बीएस-2 अथवा बीएस-3 श्रेणी का पुराना वाहन स्क्रैप कराकर नया बीएस-6 अथवा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदता है तो उसे 10 वर्षों तक मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई वाहन स्वामी अपना बीएस-4 वाहन स्क्रैप कराता है अथवा उसे एनसीआर क्षेत्र से बाहर विक्रय (सेल आउट) करता है तथा नया बीएस-6 वाहन खरीदता है, तो उसे भी 10 वर्षों तक मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। उन्होंने योजना के अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी जानकारी  वाहन मालिकों को प्रदान करने के निर्देश दिए। जिला परिवहन अधिकारी रवीश हुड्डा ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ईंधन कूपन के माध्यम से प्रतिमाह 1,200 रुपये से 4,800 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा यदि कोई वाहन स्वामी अपनी पुरानी बस अथवा ट्रक को स्क्रैप कर या विक्रय कर नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है, तो उसे 64 हजार रुपये से 2 लाख 56 हजार रुपये तक की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। साथ ही ऐसे लाभार्थियों को 10 वर्षों तक मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट का लाभ भी मिलेगा। <strong>इन विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद</strong> इस अवसर पर डीईओ रतिंद्र सिंह, एडीटीओ राजेश मलिक सहित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, ट्रक यूनियन, व्यवसायिक संस्थाओं के पदाधिकारी व  सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles