डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की सीएम विंडो, जनसंवाद , एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा

डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की सीएम विंडो, जनसंवाद , एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा
 

**सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल  पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटान जरूरी : डीसी

<strong></strong>झज्जर,**

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जनसेवा एवं सुशासन के निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन झज्जर द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। डीसी ने लघु सचिवालय  सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सीएम विंडो, एसएमजीटी समाधान शिविर व  जनसंवाद पोर्टल  पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

<strong>नागरिकों की समस्याओं का हो त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान</strong> डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और शिकायत के समाधान के लिए संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में किया जाए तथा जहां संभव हो, मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को सरल, सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। किसी भी शिकायत का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

<strong>एसएमजीटी, जनसंवाद पोर्टल व सीएम विंडो की शिकायतों पर रखें विशेष निगरानी</strong> डीसी वर्षा खांगवाल ने एसएमजीटी, जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी पोर्टल पर नियमित रूप से निगरानी रखें और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। शिकायतों के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर अपडेट की जाए और प्रत्येक मामले में कार्रवाई की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने आमजन से भी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो जैसे माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles