डीसी वर्षा खांगवाल ने पात्र महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने का किया आह्वान
लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर रजिस्ट्रेशन जारी, महिलाएं जल्द कराएं पंजीकरण : डीसी
झज्जर, 03 नवम्बर
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के तहत नए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला की पात्र महिलाओं से आह्वान किया है कि वे योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं पंजीकरण करवाकर सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर योजना
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2100 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। डीसी ने पात्र महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे योजना की पात्रता एवं पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर समय रहते अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण पहल है और पात्र महिलाओं को इसका लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए।
महिलाओं को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी दें अधिकारी
डीसी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण के लिए आने वाली महिलाओं को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पंजीकरण प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना की पात्र कोई भी महिला जानकारी के अभाव में पंजीकरण से वंचित न रहे। डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने आसपास की पात्र महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दें तथा उन्हें पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।