ग्रेप-3 के नियमों की अवहेलना पर गोरिया में औद्योगिक इकाई सील
**
गोरिया गांव स्थित औद्योगिक इकाई में प्रतिबंध के बावजूद जारी था निर्माण कार्य
डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देश पर वायु प्रदूषण रोकथाम हेतु टीम एक्टिव
ग्रैप-3 के तहत प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
<strong></strong>झज्जर, 17<strong></strong> नवंबर** एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने और ग्रैप-3 के नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों को सक्रियता से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं आदेश की प्रभावी ढंग से अनुपालना सुनिश्चित करने के मद्देनजर देर रात हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी की टीम ने फील्ड चेकिंग करते हुए एक औद्योगिक इकाई को नियमों की अवहेलना करते हुए पाया गया। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ सुनील श्योराण ने बताया कि डीसी के दिशा निर्देश अनुसार दिन रात जिला में गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी तरीके से कार्य जारी है।
क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण ने बताया कि बोर्ड ने झज्जर जिला के गांव गोरिया स्थित एक प्राइवेट कम्पनी का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
बोर्ड की ओर से जारी आदेशों के अनुसार एईई अमित द्वारा संस्थान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रैप-3 के प्रतिबंधों के बावजूद निर्माण कार्य जारी पाया गया। निर्माण सामग्री खुले में पड़ी थी और धूल नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए थे। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सीटीई/सीटीओ की अनुमति प्राप्त किए बिना ही परिसर में रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट स्थापित किया गया था। मौके पर मिक्सिंग वाहन की आवाजाही और उपस्थिति भी मिली। इसके अलावा खुदाई से निकली ढीली मिट्टी पर पानी के छिड़काव तथा धूल नियंत्रण की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी।'
डॉ श्योराण ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, संबंधित इकाई को निर्माण शुरू करने से पहले डस्ट पोर्टल पर पंजीकरण करवाने तथा धूल प्रदूषण रोकने के निर्धारित उपाय अपनाने की शर्तों का पालन करना था। इसके बावजूद इकाई ने सीएक्यूएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों की अवहेलना की। ऐसे में उक्त कम्पनी को सील किया गया है।
क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एनसीआर में वायु गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियों पर लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में तत्काल निवारक कार्रवाई जरूरी है, ताकि प्रदूषण की स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों की अनदेखी करने वाली इकाइयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
<strong>प्रशासन सजग एवं सतर्क : डीसी</strong> डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि ग्रैप-3 के तहत लागू प्रतिबंधों का उद्देश्य वायु प्रदूषण के स्तर को कम करना और आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना है। इसके लिए निर्माण एवं ध्वस्तीकरण से संबंधित प्रतिबंधित गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने, प्रदूषण के संभावित स्रोतों की पहचान करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रतिबंधित गतिविधियां किसी भी स्थिति में संचालित न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अवहेलना करने वालों के प्रति किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
