प्रगति एवं पीएमजी मामलों के समाधान में झज्जर प्रशासन सजग : डीसी डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को दिए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश झज्जर, 21 अक्टूबर जिला से संबंधित प्रगति एवं पीएमजी मामलों की समीक्षा को लेकर बुधवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रगति एवं पीएमजी मामलों में झज्जर प्रशासन द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारी पर संतोष जताया गया और कहा कि इस प्रकार के प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासन सजग है। बैठक में संबंधित मामलों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई तथा इनके समाधान की दिशा में हुई प्रगति की विस्तार से समीक्षा भी की गई। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रगति एवं पीएमजी से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और इसकी नियमित मोनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। डीसी ने कहा कि जिन मामलों के समाधान में एक से अधिक विभागों अथवा एजेंसियों की भूमिका है, उनमें आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए। संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करें और प्रगति की अद्यतन स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित मामले के समाधान के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिन मामलों में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। --------------- फ़ोटो कैप्शन : झज्जर लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक में प्रगति पोर्टल की समीक्षा करती डीसी वर्षा खांगवाल।
डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को दिए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश झज्जर, 21 अक्टूबर
जिला से संबंधित प्रगति एवं पीएमजी मामलों की समीक्षा को लेकर बुधवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रगति एवं पीएमजी मामलों में झज्जर प्रशासन द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारी पर संतोष जताया गया और कहा कि इस प्रकार के प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासन सजग है। बैठक में संबंधित मामलों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई तथा इनके समाधान की दिशा में हुई प्रगति की विस्तार से समीक्षा भी की गई। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रगति एवं पीएमजी से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और इसकी नियमित मोनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। डीसी ने कहा कि जिन मामलों के समाधान में एक से अधिक विभागों अथवा एजेंसियों की भूमिका है, उनमें आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए। संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करें और प्रगति की अद्यतन स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित मामले के समाधान के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिन मामलों में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।
