झज्जर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में  बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए ‘मिशन सफलता’ का शुभारंभ

झज्जर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए ‘मिशन सफलता’ का शुभारंभ
 

<strong>विद्यार्थी की शैक्षणिक क्षमता पहचान उसे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करें शिक्षक : डीईओ</strong>

**जिलाभर के 177 विद्यालय मुखियाओं ने लिया उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का संकल्प

<strong></strong>झज्जर,**

विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार एडीसी  जगनिवास के मार्गदर्शन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से झज्जर जिले में विशेष अभियान मिशन ‘सफलता’ (स्टूडेंट फोकस्ड ऐकडेमिक लर्निंग टारगेटेड एक्शन ) का शुभारंभ किया गया। इस संबंध में  राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में जिलाभर के सभी राजकीय विद्यालयों के मुखियाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक डीईओ रतिंद्र सिंह और डीईईओ राजबाला मलिक के नेतृत्व में आयोजित की गई।  इस बीच डॉ. सुदर्शन पुनिया द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी साझा की। उन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्धारित मिशन सफलता की रूपरेखा, दिशा-निर्देशों एवं विभिन्न पहलों की विस्तार पूर्वक उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक क्षमता को पहचानकर उसे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना भी है।

इस अवसर पर डीईओ  रतिंद्र सिंह ने विद्यालय मुखियाओं को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों से पिछले पांच वर्षों के बोर्ड प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करवाया जाए। अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन, सैंपल पेपर का नियमित अभ्यास, ओपन बुक टेस्ट, प्रश्न पत्रों के समयबद्ध समाधान तथा उत्तर लेखन क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही पीयर लर्निंग को प्रोत्साहित करने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विषयवार कमजोरियों की पहचान कर उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मिशन सफलता को जिले के प्रत्येक विद्यालय में पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए विद्यालय मुखिया, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी को एक साझा लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा। प्रत्येक विद्यालय अपनी कार्ययोजना तैयार करे और उसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करे। वहीं डीईईओ राजबाला मलिक  ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करना सभी विद्यालयों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय मुखियाओं से निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप निरंतर प्रयास करने, शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की तैयारी की नियमित मॉनिटरिंग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को अपनी वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करके परिणाम सुधारने के लिए ठोस रणनीति अपनानी होगी।

<strong>विद्यालयों को तीन जोन में विभाजित करने की रणनीति</strong> मिशन के अंतर्गत विद्यालयों को पिछले बोर्ड परीक्षा परिणामों और अर्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर तीन जोन में विभाजित करने की रणनीति अपनाई गई है। रेड जोन में 50 प्रतिशत से कम परिणाम वाले, येलो जोन में 51 से 80 प्रतिशत तक परिणाम वाले तथा ग्रीन जोन में 80 प्रतिशत से अधिक परिणाम वाले विद्यालयों को रखा गया है। प्रत्येक जोन के विद्यालयों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप विशेष कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

<strong>खंड शिक्षा अधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति</strong> बैठक में  खंड शिक्षा अधिकारी  शेर सिंह (बहादुरगढ़), सुनीता मल्हान (झज्जर), जयपाल दहिया (साल्हावास) तथा सुरेश पाल सुहाग (मातनहेल) शामिल रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles