जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने दी जानकारी
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने दी जानकारी
Oct 14, 2026, 16:08 IST
**सेवा संकल्प अभियान के तहत माछरौली और भूरावास गांव में आज लगेगा सेवा सेतु कैंप
<strong></strong>झज्जर,14<strong></strong> अक्टूबर**
जिलाभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में लग रहे सेवा सेतु कैम्प में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार 15 अक्टूबर को माछरौली ब्लाक और गांव भूरावास में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।
