जींद में नशा तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 9 महीने में 73 केस दर्ज और करोड़ों की संपत्ति जब्त

जींद पुलिस ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नौ माह में 73 केस दर्ज कर 142 आरोपितों को गिरफ्तार किया और करोड़ों की संपत्ति अटैच की।

जींद जिला पुलिस ने जिला जींद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत जींद पुलिस द्वारा इस वर्ष पिछले नौ माह के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 73 मुकद्में दर्ज किए हैं। इन मुकद्मों के आधार पर पुलिस ने कुल 142 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पिछले नौ माह के दौरान जींद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अफीम 2.842 किलोग्राम, गांजा 145.771 किलोग्राम, और चरस 6.379 किलोग्राम बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने नशीली टैबलेट 3230 और चूरा पोस्त 1439.080 किलोग्राम सहित अन्य मादक पदार्थ भी बरामद किए हैं।

नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई

जींद पुलिस द्वारा नशा तस्करी को केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखा गया है। पुलिस नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध भी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। जिला जींद में एक जनवरी 2026 से अबतक 12 नशा तस्करों की करीब चार करोड़, 20 लाख 35 हजार 36 रुपये की संपत्ति को अटैच करवाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त करीब 50 लाख रुपये मूल्य की कृषि भूमि को भी अटैच करने की प्रक्रिया अभी जारी है।

निवारक कार्रवाई और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर

नशा तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बार-बार नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत 1988 के अंतर्गत अब तक चार आरोपितों को डिटेन करवाया जा चुका है। वहीं तीन आरोपितों के संबंध में आदेश प्राप्त होना शेष है। जबकि चार अन्य आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई प्रक्रिया में है।

इसके साथ ही नशा तस्करों द्वारा बनाए गए अवैध निर्माणों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर यह सख्त कदम उठाया है। इस कड़ी में अब तक 27 नशा तस्करों से संबंधित कुल 26 अवैध, अनधिकृत रिहायशी मकानों को ध्वस्त करवाया जा चुका है। एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि जींद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को केवल केस दर्ज करने और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखा गया है।

About the Author