लायंस क्लब नरवाना 20 सितंबर को लगाएगा रक्तदान शिविर

लायंस क्लब नरवाना द्वारा 20 सितंबर को जैन स्थानक में रक्तदान शिविर का आयोजन। जरूरतमंदों की मदद के लिए शहरवासियों से रक्तदान की अपील, जानें समय।
 

लायंस क्लब नरवाना 20 सितंबर को लगाएगा रक्तदान शिविर

नरेंद्र जेठी/नरवाना  /17 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

लायंस क्लब नरवाना की ओर से 20 सितंबर, रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जैन स्थानक, पतराम नगर, गली नंबर-1, नरवाना में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और निर्धारित समय पर पहुंचकर रक्तदान करें।

क्लब सदस्यों से भी आग्रह किया गया कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ सकें।

पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरत के समय किसी के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने शहरवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles