नरवाना में 225वां ब्रह्मज्ञान सत्संग, महाराज ने क्या संदेश दिया?
नवरात्रों एवं दशहरे पर जींद कला धाम द्वारा नरवाना 225वां भव्य ब्रह्मज्ञान सत्संग समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन
काफी संख्या में श्रद्धालुगण हरियाणा प्रदेश के अलावा दिल्ली, पंजाब और गुजरात से भी पहुंचे।
दिव्य अद्भुत आध्यात्मिक प्रस्तुतियों ने किया सभी श्रद्धालुओं एवं गणमान्यों को मंत्रमुग्ध
नरवाना, 20 अक्तूबर (नरेंद्र जेठी)
नवरात्रों एवं दशहरे के अवसर पर जींद कला धाम के तत्वावधान में नरवाना के मॉडल टाउन में प्रमुख समाजसेवी दीनानाथ गर्ग की ओर से 225वां भव्य ब्रह्मज्ञान सत्संग समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन जय निराधार जय कलाकार की पावन ध्वनि की गुंजार के बीच हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुगण हरियाणा प्रदेश के अलावा दिल्ली, पंजाब और गुजरात से भी पहुंचे।
इस भव्य ब्रह्मज्ञान सत्संग कार्यक्रम में महान परिवार कला धाम जींद की ओर से की गई दिव्य अद्भुत आध्यात्मिक प्रस्तुतियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं गणमान्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनानाथ गर्ग ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राजिन्द्र बंसल एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका नरवाना के उप प्रधान शशि कांत शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर महाराज श्री द्वारा बरसाए गए आनंदमयी भजनों व दिव्य ब्रह्मज्ञान अमृत वर्षा का सभी श्रद्धालुओं ने नाच गाकर लुत्फ लिया। जिसने भी इस दिव्य ब्रह्मज्ञान सत्संग समारोह में भाग लिया, वह बहुत ही आनंद को अनुभव कर रहे थे।
इस उपरांत सभी श्रद्धालुओं व गणमान्यों ने विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीनानाथ गर्ग, राजिन्द्र बंसल, नगर पालिका, नरवाना के उप प्रधान शशि कांत शर्मा, राजेश गोयल, नीरज गोयल, पारस गोयल, रामनिवास गर्ग, अनिल गोयल, डॉ सुखपाल सिंह, ओम प्रकाश कंसल, दीपक बंसल, पवन बंसल, तेलु राम अग्रवाल, सुरेंद्र सिंगला, सन्नी बंसल, शशि भूषण जिंदल, कृष्ण कुमार एवं रमेश कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालुगण व गणमान्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्ण पारब्रह्म सतगुरु, महाज्ञानी श्री महान कलाधारी जी की अपार कृपा से उनके कृपा पात्र श्री सुखदेव जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को सर्व सुख शांति और विश्व कल्याण के लिए जय निराधार जय कलाकार की पावन ध्वनि से महा अखंड जाप, आनंदमयी भजनो एवं ब्रह्म ज्ञान अमृत वर्षा से निहाल करते हुए कहा कि जिसने प्रभु प्रेम और सत्य ज्ञान को अपने जीवन में उतार लिया, उसने ही संसार के जन्मों जन्मों के सभी दुखों से छुटकारा पा लिया। सत्य के मार्ग पर चलते हुए और नेक कर्म करते हुए जो दुख आते है, वह तो इंसान को प्रभु भगवान के ओर ज्यादा नजदीक लेे जाते हैं।
ऋषि सुखदेव जी महाराज ने कहा कि परमपिता प्रभु भगवान की सबसे बड़ी कृपा इंसान के जीवन में पूर्ण सतगुरु का आना है। श्री सुखदेव जी महाराज ने कहा कि जिसने कभी सत्संग किया ना, क्या जाने सत्संग का सार, खाने सोने में बंदे ने, जीवन कर लिया है बर्बाद। पूर्ण सतगुरु ना मिले तो इंसान मोह व लोभ वश हो अज्ञान रूपी अंधकार में अपना सारा जीवन बर्बाद कर लेता है। पूर्ण सतगुरु ही इंसान की सोई हुई बुद्धि अक्ल और विवेक को जगाते हैं और जन्मों जन्मों से मै मेरी, मोह ममता और विषय वासना रूपी दलदल में फंसे इंसान को भवसागर से पार उतारते हैं।
वह इंसान को सत्य ज्ञान, सच्चे सुख और असली आनंद की प्राप्ति करवाते है। इंसान को अपने असली स्वरूप का बोध करवाते है कि मै कौन हूं, कहां से आया हूं और मेरे मानव जीवन का क्या उद्देश्य है? ऋषि सुखदेव जी महाराज ने कहा कि अगर इंसान प्रभु कृपा से पूर्ण सतगुरु की शरण में आकर अपने अंदर में दिव्य शक्तियों और बुद्धि अक्ल को जागृत करले और उनका सदुपयोग कर सबकी भलाई के कार्य करें तो वह ही पारस हो जाए। इससे पूर्व नरवाना में पधारने पर प्रमुख समाजसेवी दीनानाथ गर्ग सहित सभी श्रद्धालुओं व गणमान्य व्यक्तियों ने श्री सुखदेव जी महाराज का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
