नरवाना पशु अस्पताल: 40.29 लाख से बनेगा नया भवन

नरवाना में मंत्री कृष्ण बेदी ने 40.29 लाख के पशु अस्पताल भवन का शिलान्यास किया। विधानसभा क्षेत्र में 1.73 करोड़ के पशुपालन कार्यों के साथ सीवरेज और सफाई योजनाओं का भी ऐलान किया।
 

नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 1.73 करोड़ रुपये से बनेंगे पशु चिकित्सालय, तीन गांवों में बड़े अस्पताल बनाने की योजना मंजूर

चमेला कॉलोनी सहित शहर के आउटर एरिया को सीवरेज समस्या से मिलेगी निजात,

रात के समय सफाई के लिए 100 सफाई कर्मचारियों का लगेगा टेंडर:- कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

विनय जेठी/अटल हिन्द


नरवाना /14 नवंबर 2026 /

 हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने शुक्रवार को नरवाना में पशु अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास किया, इसके निर्माण पर 40.29 लाख रुपए खर्च आएगें। इस अवसर पर एसडीओ पशुपालन विभाग डॉक्टर ओमप्रकाश, पशु चिकित्सक डॉक्टर संजीव भाटिया, एक्स ई एन पब्लिक हेल्थ प्रशांत , एसडीओ पब्लिक हेल्थ कुलदीप कोहाड़, एसडीओ पब्लिक हेल्थ नवीन मुंडे, ईओ नगर परिषद सुशील भूक्कल, एम ई नगर परिषद राजकुमार, ओम प्रकाश शर्मा, नरवाना मण्डल प्रधान दिनेश गोयल, ईश्वर गोयल, मोहनलाल गर्ग, धर्मवीर बात्ता, अनिल शर्मा, पूर्व प्रैस प्रवक्ता विकेश तागरा, तेजपाल शर्मा, विनय मित्तल, सुरेंद्र प्रजापति, सत्यवान शर्मा, वीरेंद्र नैन, सुशील शास्त्री, सुरेश पांचाल, तेजपाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में पशुपालन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करीब एक करोड़ 73 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके तहत उपमंडल के गांव हमीरगढ़ में करीब 31 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार गांव रसीदा में भी 31 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा। गांव फरैण कलां में 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय की इमारत का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं गांव अमरगढ़ में 41 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय निर्माण के लिए टेंडर लगाया जाना बाकी है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण  बेदी ने बताया कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव धरोदी, अमरगढ़ तथा फरैण कलां में तीन बड़े पशु अस्पताल बनाने का प्रस्ताव भी सरकार ने मंजूर कर लिया है। इन अस्पतालों के निर्माण से आसपास के गांवों के पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें इलाज के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने शहर की सीवरेज व्यवस्था को लेकर बताया कि करीब 44 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन से संबंधित परियोजना के साथ-साथ चमेला कॉलोनी और रेलवे लाइन के साथ लगते क्षेत्र को सीवरेज व्यवस्था से जोडऩे का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यह क्षेत्र इस्माइलपुर रोड तक शहर की मुख्य सीवर लाइन से जुड़ा नहीं था। रेलवे विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब इस कार्य को शुरू करवा दिया गया है। इससे चमेला कॉलोनी, मेला मंडी सहित शहर के बाहरी क्षेत्रों के लोगों को सीवरेज की समस्या से राहत मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव धनोरी में सीवरेज का पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य पहले ही किया जा चुका था, लेकिन करीब 20 प्रतिशत कार्य शेष रह गया था। इस शेष कार्य को भी शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने बताया कि रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का टेंडर इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत करीब 100 सफाई कर्मचारी शहर में रात के समय सफाई कार्य करेंगे। इसके अलावा शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के बड़े ढेरों का उठान करवाने के लिए भी टेंडर जारी हो चुका है। इसके तहत कूड़े को जींद में संचालित व्यवस्था के माध्यम से निर्धारित स्थान तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना शहर और विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के साथ-साथ शहर में सीवरेज, पेयजल और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करवाए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को इनका सीधा लाभ मिल सके।

About the Author

विनय जेठी नरवाना
विनय जेठी नरवाना

9447 Articles