नरवाना कॉलेज की 60वीं खेलकूद प्रतियोगिता में पुनीत और काफी का दबदबा
केएम राजकीय महाविद्यालय में 60वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 1500 मीटर दौड़ पुरुष में पुनीत, 800 मीटर दौड़ महिला वर्ग में रिंपी शर्मा प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में पुनीत मिर्धा व महिला वर्ग मे काफी प्रथम रहे 200 मी दौड़ महिला वर्ग में काफीे व पुनीत मिर्धा प्रथम रहे, ऊंची कूद पुरुष वर्ग में समीर व महिला वर्ग में काफी प्रथम रहे।
शॉट पुट महिला वर्ग में वर्षा व पुरुष वर्ग में राहुल प्रथम , डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में नितिन व महिला वर्ग में काफी प्रथम रहे ।
नरवाना, 16 अक्तूबर 2026
केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में 60वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर मेजर सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में शुरू हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन के मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्या डॉ मीनू सिंह ने खेल ध्वज का आरोहण करते हुए वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कॉलेज काउंसिल के सदस्यों द्वारा फूल मालाएं व शारीरिक शिक्षा विभाग के मेजर सुरेंद्र कुमार ने बुक्के देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहनशीलता और प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना विकसित होती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाडय़िों ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग का परिचय दिया। प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ पुरुष में बीए प्रथम वर्ष के पुनीत ने पहला स्थान, मोहित ने दूसरा तथा करण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान बी ए द्वितीय वर्ष की रिंपी शर्मा ने दूसरा स्थान बीए फाइनल की काफी तथा बीए द्वितीय वर्ष की आरती तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पुनीत मिर्धा, दूसरे स्थान पर बीए प्रथम वर्ष के मोहित तथा तृतीय स्थान पर करण रहे है।
400 मीटर दौड़ महिला वर्ग मे बीए अंतिम वर्ष की काफी ने प्रथम बीए द्वितीय वर्ष की रिंपी द्वितीय तथा आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी दौड़ महिला वर्ग में बीए अंतिम वर्ष की काफी ने पहले, बीए द्वितीय वर्ष की रिंपी ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के समीर ने पहला स्थान बीए अंतिम वर्ष के राहुल ने दूसरा तथा बीए द्वितीय वर्ष के अक्षय ने तीसरा स्थान, ऊंची कूद महिला वर्ग में प्रथम स्थान बीए अंतिम वर्ष की काफी ने बीए द्वितीय वर्ष की अंशिका ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट महिला वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की वर्षा ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की गुरमीत ने दूसरा तथा बीए अंतिम वर्ष की कॉफी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट पुरुष वर्ग में बीए अंतिम वर्ष के राहुल ने प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष के नीतिन ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष के जसविंदर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के नितिन ने प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष के नितिन ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष के हामिद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद महिला वर्ग में बीए अंतिम वर्ष की काफी ने प्रथम बीए द्वितीय वर्ष की किरण ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के पुनीत मिर्धा ने प्रथम, करण ने द्वितीय तथा मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में बीए अंतिम वर्ष की काफी ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की वर्षा ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक की भूमिका सज्जन कुमार, डॉ राजवीर नैन व परमिंद्र सिंह ने निभाई। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में एथलीट कोच कपूर सिंह व वेद प्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन प्रोफेसर राजेश श्योकंद, जगबीर दूहन व सुल्तान सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में प्रोफेसर डॉ जयपाल आर्य, उषा शर्मा, कीर्ति बेनीवाल, नरेश कुमार, डॉ सुनील कुमार व समस्त टीचिंग में नॉन टीचिंग स्टाफ अहम योगदान रहा।
