थाना सदर नरवाना पुलिस ने बेलरखां फायरिंग मामले में एक और आरोपी किया गिरफ्तार

बेलरखां फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी जीवन प्रीत उर्फ जोबन को गिरफ्तार किया है।

थाना सदर नरवाना पुलिस द्वारा बेलरखां फायरिंग मामले में एक ओर आऱोपी गिरफ्तार ।

नरेंद्र जेठी/नरवाना /06 अक्टूबर 2026/अटल हिन्द ब्यूरो

थाना सदर नरवाना पुलिस द्वारा बेलरखां फायरिंग मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में की गई है। सीआईए स्टाफ नरवाना ने बेलरखा गांव में हुए गोलीकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पकडे गए आरोपी की पहचान जीवन प्रीत उर्फ जोबन वासी तलवंडी मलिक जिला पटियाला (पंजाब) के रुप में हुई है। थाना सदर नरवाना के प्रभारी उप.नि. कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 2 अक्टूबर को गांव बेलरखा में समाना, पंजाब व बेलरखा के युवकों में लेनदेन के मामले को लेकर आपस मे बहस हो गई थी।

इस बहस के दौरान कुलजीत के साथी गुरजंट सिंह वासी साधुगढ ने गुस्सा में आकर अजय वासी बेलरखा के ऊपर फायर कर दिए। इस फायरिंग में अजय के पेट मे गोली लगने से वह घायल हो गया। मौका पाकर सभी आरोपी हथियार सहित फरार हो गए।

आरोपीयों के खिलाफ घायल अजय के रिश्तेदार अनिल मसीह वासी खनौरी के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए नरवाना, व थाना सदर नरवाना की एक विशेष टीम का गठन किया गया। सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में वारदात में शामिल आरोपी कुलजीत को काबू कर लिया था। जिसकी पूछताछ में आरोपी जीवन प्रीत उर्फ जोबन वासी तलवंडी मलिक जिला पटियाला (पंजाब) का नाम सामने आया। थाना सदर नरवाना कि पुलिस टीम ने आरोपी जीवन प्रीत उर्फ जोबन वासी तलवंडी मलिक जिला पटियाला (पंजाब) को नियमानुसार गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ताकि समय रहते उचित कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा सके।

About the Author