नरवाना: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने वाल्मीकि जयंती पर दिया संदेश

नरवाना के पीपलथा और नारायणगढ़ में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस मनाया गया। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया और दोनों गांवों के भंडारों में 11-11 हजार रुपये का सहयोग दिया।
 
संत महापुरुषों की शिक्षाओं को अपनाकर ही संभव है मानव कल्याण : कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर गांव पीपलथा व नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश* नरवाना, 24 अक्तूबर  (विनय जेठी) हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि संत महापुरुषों ने हमेशा समाज को समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। संत महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर ही मानव कल्याण के साथ समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को आपसी भाईचारे, सद्भाव और परोपकार की भावना अपनानी चाहिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को गांव पीपलथा और नारायणगढ़ में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नरवाना मण्डल प्रधान दिनेश गोयल, मोहनलाल गर्ग, पुरूषोतम आर्य, धर्मवीर बात्ता, अनिल शर्मा, विकेश तागरा, , ज्ञाना राम शर्मा, चेयरमैन मार्किट कमेटी अमित ढाकल, वाइस चेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, चैयरमेन नगर परिषद प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, वाइस चेयरमैन शशिकांत शर्मा, वीरेंद्र नैन, सुरेश पांचाल, शीशपाल भाणा, सुशील शास्त्री, विनय मित्तल, सुरेश दनौदा, भीम दनौदा, रणधीर कश्यप, अमनदीप गुप्ता, एडवोकेट राजेश शर्मा, एडवोकेट सुशील नायक, प्रमोद शर्मा, नगर पार्षद सत्यवान बेदी, सत्यवान शर्मा, तेजपाल शर्मा, राजेंद्र मल्लू, ओम प्रकाश सरपंच रेवर, नरेश सैनी, मेजर सिंह सरपंच, तलविंदर रसीदा, रणधीर कश्यप, रमेश बेलरखा, सुबे सिंह, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि संत महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सही दिशा दिखाती हैं। उनके विचारों को जीवन में अपनाकर सामाजिक भेदभाव को दूर किया जा सकता है और समाज में एकता को मजबूत बनाया जा सकता है। महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन और विचारों से समाज को मानवता, सदाचार और समानता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार संत महापुरुषों की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और लाडो लक्ष्मी योजना इसके उदाहरण हैं उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार युवा, गरीब, किसान और महिलाओं के सम्मान तथा उत्थान को प्राथमिकता दे रही है। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है, जिससे उनमें रोजगार के प्रति विश्वास बढ़ा है। वहीं, किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने के साथ उनकी भुगतान राशि भी निर्धारित समय में सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोडऩा और जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध करवाना है। समाज के सभी वर्गों को मिलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩा चाहिए। आपसी सहयोग और सामाजिक एकजुटता से ही विकास के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। महर्षि वाल्मीकि के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर सभी को समाज सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए। आपसी सहयोग और सद्भाव से ही एक मजबूत, समरस और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री ने महर्षि वाल्मीकि प्रगट दिवस की ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समय के साथ-साथ अनेक ग्रंथों और उपन्यासों का प्रचलन तथा समाज में चर्चाएं लुप्त होती रही है। रामायण एक ऐसा साश्वत एवं प्रासंगिक ग्रंथ है, जिसकी मेहता और आराधना आज भी समाज में जीवंत है और अंतकाल तक रहेगी। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में समाहित माता-पिता सम्मान, स्त्री की पवित्रता और भाई-भाई का प्यार वाला संदेश सदियों तक पीढियों को आदर्श जीवन की प्रेरणा देता रहेगा। रामायण में दर्शाए आदर्श मानव जीवन के असली संस्कार, विचार और चरित्र निर्माण के मूल तत्व रहेंगे। दोनों गांवों में ग्रामीणों द्वारा रखी विकास कार्यों की मांगों को भी कैबिनेट मंत्री ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया, साथ ही दोनों गांवों में संचालित भंडारा में 11- 11 हजार रुपए आर्थिक सहयोग दिया। ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रमों में पहुंचने पर फूलमालाओं, पगड़ी तथा स्मृति चिन्ह के साथ कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

About the Author

विनय जेठी नरवाना
विनय जेठी नरवाना

9447 Articles