नरवाना में अग्रसेन जयंती पर मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

नरवाना में अग्रवाल वैश्य समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर सम्मान समारोह कराया। निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पढ़ें पूरी खबर।
 

अग्रवाल वैश्य समाज शाखा नरवाना ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

महाराजा अग्रसेन जयंती पर आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ।

नरवाना /नरेंद्र जेठी / 11 अक्टूबर 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

अग्रवाल वैश्य समाज शाखा नरवाना द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान अर्जुन गोयल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाखा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती बडेे हर्षोल्लास से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तरसेम बंसल, समाजसेवी एवं प्रधान अग्रवाल सेवा सदन, नरवाना तथा विशिष्ट अतिथि मोहनलाल गर्ग, प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रैस प्रवक्ता दीपक सिंगला ने बताया कि संस्था द्वारा 2 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिता दो वर्गों - जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) व सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 10) में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा 10-10 सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मंच संचालन शैलेन्द्र मोहन द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों तथा विद्यालयों से पधारे प्रधानाचार्यों एवं आचार्यों का स्वागत किया।

संस्था द्वारा निबंध प्रतियोगिता का परिणाम तैयार करने के लिए जूनियर वर्ग की निर्णायक नेहा गोयल व सीनियर वर्ग के निर्णायक श्याम सुंदर शास्त्री का धन्यवाद किया गया। बच्चों ने अपने निबंधों में बडेे ही सुंदर भावों से महाराजा अग्रसेन जी के जीवन को प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि तरसेम बंसल ने अपने संबोधन में बच्चों को अपने पूर्वजों को जानने और प्रत्येक महापुरुष के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। प्रमुख समाजसेवी मोहनलाल गर्ग ने भी सभी बच्चों को निरंतर आगे बढते रहने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में उपप्रधान जोनी सिंगला एवं महासचिव राहुल बंसल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों व विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का धन्यवाद किया।

जलपान की व्यवस्था दीपक गर्ग व विशाल सिंगला द्वारा की गई। संस्था के सदस्य पवन मित्तल, दिनेश मित्तल, अशोक गोयल, सुनील गर्ग, संदीप सिंगला, वरुण गुप्ता आदि द्वारा सहयोग देने पर श्री श्याम मित्र मंडल, नरवाना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश सिंगला, सरदार हरचरण सिंह, सतीश सेतिया नरवाल वेलफेयर, गौतम गर्ग, अंकित सिंगला, शुभम जैन, चिराग गर्ग, रजत बंसल सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About the Author

नरेन्द्र जेठी
नरेन्द्र जेठी

9447 Articles