नरवाना में पंजाबी महिला मंडल की धूम, कौन बनी करवा क्वीन?

नरवाना में पंजाबी गौरव महिला मंडल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीपिका अरोड़ा बनीं करवा क्वीन और टीना छाबड़ा पंजाबी मुटियार। जानिए समारोह की खास बातें और सम्मान।
 
करवा दी रौनक पंजाबी सभ्याचार दे नाल — यादगार एवं शानदार आयोजन नरवाना, 25 अक्टूबर—विनय जेठी— पंजाबी गौरव महिला मंडल, नरवाना द्वारा मिलन पैलेस में आयोजित “करवा दी रौनक पंजाबी सभ्याचार दे नाल” कार्यक्रम अत्यंत भव्य, सुंदर एवं यादगार रहा। यह आयोजन पंजाबी संस्कृति, महिला शक्ति, सेवा, संस्कार और मनोरंजन का अद्भुत संगम बना। कार्यक्रम में महिलाओं की मेहनत, लगन, प्रतिभा और शानदार तैयारियों ने सभी का मन मोह लिया। पंजाबी गिद्धा, भजन, सरस्वती वंदना, सोलो डांस, डांडिया, व्यक्तिगत प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और तंबोला ने पूरे वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। श्रीमती सिम्मी चोपड़ा द्वारा तंबोला का शानदार संचालन भी विशेष आकर्षण रहा। संस्कृति, प्रतिभा और सम्मान का संगम कार्यक्रम में पंजाबी समाज की बुजुर्ग महिलाओं को पटका पहनाकर एवं माला डालकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन कालडा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वयं भी प्रस्तुति दी तथा आर्थिक सहयोग देकर महिला मंडल का उत्साह बढ़ाया। निर्णायक मंडल में श्रीमती परिणीता मधोक , सेवानिवृत्त बी. ईओ. एवं प्रोफेसर नयनदीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंजाबी भाषा, संस्कृति एवं ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखा गया। करवा क्वीन एवं पंजाबी मुटियार का चयन करवा क्वीन के रूप में श्रीमती दीपिका अरोड़ा तथा पंजाबी मुटियार के रूप में टीना छाबड़ा को सम्मानित किया गया। दोनों ने अपनी प्रतिभा एवं शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
स्वीटी नागपाल ऐवं उनकी पुत्र वधुओं द्वारा पंजाबी गिद्धा की शानदार प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। नन्ही बेटी सवी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। दीपिका अरोड़ा ने करवा चौथ पर सुंदर कविता सुनाई, पूजा सेतिया ने मधुर धार्मिक भजन प्रस्तुत किया तथा रीटा सेतिया ने सोलो डांस से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में सहभागी एवं सहयोगी महिला शक्ति अंजू कुमार, सिम्मी चोपड़ा, दीपिका अरोड़ा, पूजा वाधवा, किरण मिगलानी, किरण अरोड़ा, रूबी ईशपुनानी, रेता सेतिया, पूजा सेतिया, स्वीटी, टीना छाबड़ा, रंजू दुरेजा, अंजू रहेजा, ज्योति मत्ता, निशु खुराना एवं असीमा खट्टर सहित सभी प्रतिभागी महिलाओं ने अपनी भागीदारी, उत्साह और प्रतिभा से कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस महिला गौरव मंडल के गठन और कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश सेतिया राजेश कुमार जी का अहम योगदान रहा वह दोनों ने पंजाबी महिला गौरव मंडल को बनाने में अहम भूमिका निभाई कार्यक्रम के हर पहलू पर सुपरवाइजर की भूमिका निभाकर कार्यक्रम सफल करने में अहम योगदान दिया। श्री रिंपी चोपड़ा जी का भी इस कार्यक्रम में अहम योगदान रहा व कार्यक्रम में अपना पूरा समय दिया कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए खाने-पीने और फास्ट फूड की उत्तम व्यवस्था की गई। सजावट, साउंड एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था भी अव्वल दर्जे की रही। कार्यक्रम की सफलता में सिम्मी चोपड़ा, अंजू बत्रा, दीपिका अरोड़ा, पूजा वधवा एवं टीना छाबड़ा, स्वीटी नागपाल का भी विशेष योगदान रहा। मंच संचालन श्रीमती दीपिका ने कुशलतापूर्वक किया, जिससे कार्यक्रम सुचारु एवं आकर्षक बना। कार्यक्रम की सफलता में सभी महिला सदस्यों की मेहनत, आपसी सहयोग, समर्पण और शानदार प्रबंधन का विशेष योगदान रहा। सभी प्रस्तुतियों के प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए तथा निर्णायक मंडल एवं विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन कालडा को पगड़ी एवं पटका पहनाकर सम्मान दिया गया। सतीश सेतिया एवं गौरव सेतिया की ओर से सभी महिला सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट भेंट किए गए। पंजाबी गौरव महिला मंडल की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि जब महिलाएं एकजुट होकर संकल्प, मेहनत और लगन से कार्य करती हैं, तो पंजाबी संस्कृति, सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

About the Author

विनय जेठी नरवाना
विनय जेठी नरवाना

9447 Articles