नरवाना के हुडा ग्राउंड में श्री भारतीय कला केंद्र की रामलीला में राम वनवास और दशरथ मरण का भावपूर्ण मंचन
हुडा ग्राउंड में श्री भारतीय कला केंद्र की रामलीला में राम-लक्ष्मण और सीता वन प्रस्थान से भावुक हुए दर्शक,
श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वन प्रस्थान से लेकर महाराज दशरथ के प्राण त्यागने तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन ।
कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से वनवास की मार्मिक घटनाओं को जीवंत कर दिया।
मंच पर श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वन जाने का दृश्य दिखाया गया, जिसे देखकर दर्शक भावुक हो गए।
नरवाना, 14 अक्तूबर नरेंद्र जेठी
हुडा ग्राउंड में श्री भारतीय कला केंद्र द्वारा करवाए जा रहे रामलीला मंचन में राम-लक्ष्मण और सीता के वन प्रस्थान से भावुक हुए दर्शक, दशरथ मरण का मंचन, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वन प्रस्थान से लेकर महाराज दशरथ के प्राण त्यागने तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन दिखाया गया।
कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से वनवास की मार्मिक घटनाओं को जीवंत कर दिया। मंच पर श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वन जाने का दृश्य दिखाया गया, जिसे देखकर दर्शक भावुक हो गए। मुख्यतिथि के तौर पर सुदेश चोपड़ा, अमित गोयल, कुलदीप मोर व सुशील शास्त्री मौजूद रहे। मंच संचालन कर रहे केंद्र महासचिव विनोद मंगला ने बताया कि मंचन के दौरान दिखाया गया कि पिता के वचन का मान रखने के लिए भगवान श्रीराम राजमहल का सुख छोडक़र वन जाने के लिए निकल पड़ते हैं।
उनके साथ भाई लक्ष्मण और माता सीता भी वन के लिए प्रस्थान करते हैं। इस दौरान अयोध्या में गम का माहौल छा जाता है। श्रीराम के वन गमन का दृश्य देखकर दर्शकों को मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन का संदेश मिला। इसके बाद गंगा तट पर केवट प्रसंग का मंचन किया गया। इसमें केवट भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता को अपनी नाव से गंगा पार करवाता है। इस दृश्य में भगवान के प्रति केवट की श्रद्धा और भक्ति को दर्शाया गया।
गंगा पार करने के बाद सुमंत वापस अयोध्या लौटते हैं। अगले दृश्य में सुमंत महाराज दशरथ के पास पहुंचकर श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वन प्रस्थान का पूरा घटनाक्रम बताते हैं। श्रीराम के वियोग की खबर सुनकर महाराज दशरथ गहरे दुख में डूब जाते हैं। पुत्र वियोग में उनकी पीड़ा बढ़ती जाती है और अंत में वे अपने प्राण त्याग देते हैं। इस प्रसंग को दशरथ मरण के रूप में मंचित किया गया। रामलीला के इन दृश्यों में कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को रामायण की घटनाओं से जोड़ दिया। मंचन के माध्यम से पिता के वचन की मर्यादा, भाई के प्रति प्रेम, त्याग और भक्ति की भावना को प्रस्तुत किया गया की भूमिका
यहां पात्रों में महाराजा दशरथ – पंडित देवेंद्र पुजारी, माता कैकेयी हरीश गुप्ता, माता कौशल्या अनुराग शर्मा, माता सुमित्रा अजय, श्री राम पार्थ शर्मा, लक्ष्मण लोकेश मित्तल, माता सीता सरवन नायक व सुमंत के रोल में कुलदीप वर्मा और केवट के रोल में नटवर नजर आए। इस मौके पर श्री भारतीय कला केंद्र के संस्थापक रामकुमार गर्ग, रामनिवास जैन, सरपरस्त ज्ञाना राम शर्मा, शशिकांत शर्मा, तेजपाल शर्मा, रामअवतार, प्रमोद सिंगला, महासचिव विनोद मंगला, अनिल गुप्ता, सुभाष, हरीश गुप्ता, अनिल शर्मा, देवेंद्र शर्मा पुजारी, अजय गोयल, अनिल मित्तल, अनुराग शर्मा, सुशील गोयल, राकेश शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
