नरवाना रामलीला आयोजन समिति को किया कृष्ण बेदी ने सम्मानित: कृष्ण बेदी ने की बड़ी घोषणा, जानें क्या?

नरवाना रामलीला में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कलाकारों को सम्मानित किया। 40 किमी पेयजल पाइपलाइन, 88 लाख के रेलवे रोड टेंडर और 1.02 लाख की सहायता की जानकारी दी।
 
भारतीय कला केंद्र में विभिन्न पात्रों को निभाने वाले व रामलीला आयोजन समिति को किया कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सम्मानित   कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत कर समाज को अच्छा संदेश देने का काम किया-कृष्ण बेदी । [नरवाना, 21](https://www.google.com/maps/search/%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE,+21?entry=gmail&source=g) अक्तूबर (विनय जेठी) भारतीय कला केंद्र नरवाना में विभिन्न पात्रों को निभाने वाले व रामलीला आयोजन समिति को हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सम्मानित किया । कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सभी कलाकारों को ईनाम देकर हौसला बढ़ाया तथा कलाकारों के माता-पिता व उपस्थित जनों जो गत ग्यारह दिनों निरंतर रामलीला का मंचन देखने के लिए हुडा ग्राउंड में प्रतिदिन आ रहे थे अपनी तरफ से शुभकामनाए अर्पित की । सभी कलाकारों तथा रामलीला कमेटी से जुड़े सभी सदस्यों को अपने हाथों से सम्मानित करते हुए जम कर तारीफ की । सम्मान प्राप्त कर उनकी खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा । रामलीला कमेटी के सभी सदस्यों में खुशी का आलम देखने को मिला । कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अपने प्रभावशाली सम्बोधन में शहर के बदलते हुए स्वरूप पर खुलकर अपने विचार प्रकट किए जिसे लोगो ने तालिया की गड़ गड़ाहट से हुडा ग्राउंड को गूंजायमान कर दिया । शहर को सुंदर बनाने के लिए लोगों से एक साल इंतज़ार करने को कहा। जिस पर लोगों ने तालियां बजाकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की इस बात पर अपनी सहमति प्रकट की । इस मौके पर उन्होंने भारतीय कला केंद्र को 51,000 रुपये की सहायता राशि भी दी कलाकारों में खुशी की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दी । कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी संख्या रही और सम्राट सूर्य के जादुई करतबों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।  यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्साह का शानदार उदाहरण रहा। हजारों शहरवासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इससे पूर्व रामलीला के कुछ विशेष दृश्यों के कुछ अंश मंत्री के समक्ष पेश किये गए जिन्हें मंत्री महोदय ने दो घंटे लगातार बैठकर रामलीला के दृश्यों का आनंद लिया । श्री राम रावण युद्ध का दृश्य बड़ा रोमांचक रहा और अंत में रावण के मारे जाने के बाद दहन किया गया । असत्य पर सत्य की विजय बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक भगवान श्री राम का कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने राजतिलक करने के उपरांत चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रामलीला का मंचन करने वाले अनुभवी कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत कर समाज को अच्छा संदेश देने का काम किया है। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में हरियाणा के प्रत्येक नागरिक के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक परिवार तरक्की करे और सभी के जीवन में खुशियां बनी रहें। विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि समूचा हरियाणा के साथ-साथ नरवाना में भी बराबर विकास हो रहा है। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नरवाना के लिए 40 किलोमीटर लंबी स्वच्छ पेयजल पाइपलाइन को अलग से मंजूरी मिल चुकी है। इससे आने वाले समय में शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर में सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी और पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्य पूरे होने के बाद सभी गलियों, नालियों और सडक़ों का भी योजनाबद्ध तरीके से निर्माण करवाया जाएगा। उनका प्रयास है कि नरवाना के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और इलाका विकास के मामले में आगे बढ़े। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि नरवाना के रेलवे रोड के निर्माण के लिए 88 लाख रुपये का टेंडर खुल चुका है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नरवाना के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री ने रावण के 55 फिट ऊंचे पुतला का दहन किया और प्रतीकात्मक तौर पर भूमिका में रहे श्रीराम का राज्याभिषेक भी किया। इस अवसर पर श्री भारतीय कला केंद्र  कमेटी प्रधान कुलदीप सिंगला, रामनिवास जैन, विनोद मंगला, रामअवतार, ज्ञाना राम शर्मा, चेयरमैन मार्किट कमेटी अमित ढाकल, वाइस चेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, चैयरमेन नगर परिषद प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, वाइस चेयरमैन शशिकांत शर्मा, वीरेंद्र नैन, सुरेश पांचाल, शीशपाल भाणा, सुशील शास्त्री, विनय मित्तल, सुरेश दनौदा, भीम दनौदा, रणधीर कश्यप, अमनदीप गुप्ता, एडवोकेट राजेश शर्मा, एडवोकेट सुशील नायक, प्रमोद शर्मा, नगर पार्षद सत्यवान बेदी, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, जसवीर नैन सहित भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।  कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी इस कार्यक्रम में बौर मुख्यातिथि मौजुद रहे तथा इस अवसर पर मौजुद नरवाना नगरपरिषद चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा ने भी भारतीय कला केंद्र को 51,000 रुपए की राशि देने की घोषणा की ।

About the Author

विनय जेठी नरवाना
विनय जेठी नरवाना

9447 Articles