नरवाना रामलीला: शूर्पनखा की नाक कटी, सीता हरण तक मंचन

नरवाना की रामलीला में शूर्पनखा की नाक कटने, खर-दूषण वध और सीता हरण के दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हुए। जानिए किन कलाकारों ने निभाईं रामायण के प्रमुख पात्रों की भूमिकाएं।
 
पंचवटी में पहुंची शूर्पनखा ने राम लक्ष्मण के सामने रखा शादी का प्रस्ताव, लक्ष्मण ने काट दी नाक, विरोध में भेष बदलकर रावण ने किया सीता का हरण- नरवाना, 17 अक्तूबर (नरेंद्र जेठी ) श्री रामा भारतीय कला केंद्र के द्वारा पुरानी अनाज लोहा मंडी में करवाए जा रहे रामलीला मंचन के दौरान शूर्पनखा राम संवाद, लक्ष्मण द्वारा शूर्पनखा की नाक कटना, युद्व में खर-दूषण का मारा जाना, रावण दरबार, बुढ़ा मारीच,  रावण जटायु संवाद व सीता हरण तक के दृश्य दिखाए गए। यहां मुख्यतिथि के तौर पर हैदराबाद से सुरेंद्र बंसल तारखां, सुरेंद्र नैन कान्हा खेड़ा, देवेंद्र मंटा, बिंद्र फरैण, कर्मबीर सैनी, बलविंद्र धीमान व प्रदीप नैन ने शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर लीला का शुभारंभ करवाया। मंच संचालन शैलेंद्र मोहन गर्ग ने किया। लीला के शुभारंभ से पहले भगवान की आरती का गुणगान कलाकारों द्वारा किया गया। मंचन के दौरान दिखाया गया कि रावण की बहन शूर्पनखा वनों में टहल रही होती है और वह वहां देखती है कि कोई वनों में आ रहा है। इसके बाद वह अपने आप में सोच लेती है कि जो वनों में आ रहे हैं, शायद वह पंचवटी की तरफ ही आ रहे हो। उसके बाद भगवान राम, लक्ष्मण व सीता पंचवटी पहुंच जाते हैं और विश्राम करते हैं। फिर तुरंत प्रभाव से ही शूर्पनखा वहां पहुंच जाती है और सबसे पहले भगवान राम को और उसके बाद लक्ष्मण को रिझाने का प्रयास करती है। लक्ष्मण क्रोध में आकर उसकी नाक काट देता है। शूर्पनखा दुखी हालत में अपने भाइयों खर-दूषण के पास जाती है। सारा वृतांत बता देती है। खर व दूषण दोनों राम लक्ष्मण के साथ युद्व के लिए तैयार हो जाते है और फिर मारे जाते हैं। फिर वह रावण के पास उसके दरबार में जाती है और बात बता देती है। रावण मारीच के पास पहुंच सीता को हरने की योजना बना लेता है। योजना के अनुसार वह भेष बदलकर पंचवटी पहुंच जाता है और फिर धोखे से सीता को हर लेता है।  सीता को बचाने के लिए जटायु पहुंचता है तो फिर रावण अपनी तलवार से उसे भी घायल कर देता है। रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम के सीता वियोग से लेकर हनुमान जी द्वारा लंका दहन और विभीषण के निष्कासन तक के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से दर्शकों को रामायण के विभिन्न प्रसंगों से रूबरू करवाया। प्रथम भाग में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के अलग.अलग दिशाओं से आने और मिलने का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद दोनों भाइयों के बीच संवाद हुआ। पंचवटी पहुंचने पर माता सीता को न पाकर श्रीराम दुखी हो जाते हैं। आगे चलकर घायल जटायु से उनकी भेंट होती है। जटायु उन्हें रावण द्वारा सीता हरण की पूरी घटना बताता है। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण शबरी की कुटिया में पहुंचते हैंद्व जहां शबरी उन्हें सुग्रीव के बारे में जानकारी देती हैं। जंगल में हनुमान जी से भेंट और परिचय के बाद श्रीराम की सुग्रीव से मित्रता होती है। बालि वध के पश्चात माता सीता की खोज के लिए हनुमान जी को वानर सेना के साथ भेजा जाता है। द्वितीय भाग में लंका के प्रसंगों का मंचन किया गया। लंका में रावण और माता सीता के बीच संवाद तथा त्रिजटा द्वारा रावण को समझाने का दृश्य प्रस्तुत हुआ। लंका में प्रवेश करते समय हनुमान जी की लंकिनी से भेंट होती है। इसके बाद विभीषण से मुलाकात के दौरान उन्हें माता सीता का पता चलता है। अशोक वाटिका में हनुमान जी माता सीता से मिलकर संवाद करते हैं और फिर फल खाते हैं। इस दौरान जम्बूमाली और अक्षय कुमार के साथ हनुमान जी के युद्ध तथा अक्षय कुमार के वध का मंचन हुआ। इसके बाद मेघनाद हनुमान जी को ब्रह्मपाश में बांधकर रावण के दरबार में ले जाता है, जहां रावण और हनुमान जी के बीच तीखे संवाद होते हैं। रावण के आदेश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई जाती हैए जिसके बाद हनुमान जी पूरी लंका में आग लगाकर लंका दहन करते हैं। अंत में रावण द्वारा विभीषण को लात मारकर लंका से निष्कासित करने का दृश्य दिखाया गया। इन प्रसंगों ने रामलीला मंचन को रोमांचक और प्रभावशाली बना दिया। मुख्य पात्रों में राम की भूमिका ऋषभ वर्मा, लक्ष्मण की लोकेश मित्तल, सीता श्रवण नायक, शूर्पणखा अजय, रावण कमल मोयल ने निभाई। इस मौके पर मुख्यतिथि के तौर पर वृन्दावन से अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता कथावाचक राजेंद्र शास्त्री, तेजवंत गोयल, सुरेंद्र बंसल, मनोज बंसल, नगर परिषद पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला व बॉबी जिंदल ने शिरकत की। इस मौके पर श्री भारतीय कला केंद्र के संस्थापक रामकुमार गर्ग, रामनिवास जैन, सरपरस्त ज्ञाना राम शर्मा, शशिकांत शर्मा, तेजपाल शर्मा, राम अवतार, प्रमोद सिंगला, विनोद मंगला, अनिल गुप्ता, सुभाष, हरीश गुप्ता, अनिल शर्मा, देवेंद्र शर्मा पुजारी, अजय गोयल, अनिल मित्तल, अनुराग शर्मा, सुशील गोयल, राकेश शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कथा प्रवक्ता राजेंद्र शास्त्री ने रामलीला आयोजन कि कहा कि रामलीलाओं से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। भगवान की लीलाओं में घटी घटनाओं को जीवन मे उतारना चाहिये।
मंचन में राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्षमण की भूमिका रामप्रकाश, सीता की भूमिका प्रिंस धीमान, रावण की भूमिका प्रेम अरोड़ा, शूर्पनखा की भूमिका हिमांशु गोयल, मारीच पं.मेहर चंद पुजारी, खर रामदास, दूषण विनोद व जटायु की ने भूमिका राकेश भनवाला ने निभाई। इस मौके पर प्रधान भारत भूषण गर्ग, संरक्षक सुशील कौशिक एडवोकेट, हंसराज समैण, ईश्वर गोयल, वीरेंद्र नैन, मंजीत गौरा, प्रेम अरोड़ा, जगदीश पांचाल, संजय रोहिल्ला, असीम राणा, खचांजी लाल बाता जोगेंद्र शर्मा, राहुल सिंगला, सत्यवान गोस्वामी, विनोद चितारा, डीपी रायका, ललित, एडवोकेट सचिन कौशिक, धर्मबीर गोयल, अजय बिट्टू, संजय चौधरी व सुरेश मित्तल, राकेश भनवाला, विकास मित्तल, अरविंद गर्ग के अलावा दुर्गेश गोयल, आशीष सान्याल, मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल के अलावा काफ ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About the Author

नरेन्द्र जेठी
नरेन्द्र जेठी

9447 Articles