नरवाना किसान मोर्चा: 26 नवंबर को बहादुरगढ़ में प्रदर्शन

नरवाना में संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा ने 26 नवंबर को बहादुरगढ़ में प्रदर्शन का ऐलान किया। गन्ने का 600 रुपये रेट, MSP गारंटी और धान उठान पर सरकार को घेरा।

संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की मीटिंग किसान रेस्ट हाउस नरवाना में हुई।   दिल्ली किसान आंदोलन के 6 साल पूरे होने पर 26 नवम्बर को बहादुरगढ़ में राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने की योजना बनाई  । शहीद किसान स्मारक समेत अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई मंडियों में धान की लिफ्टिंग करने और सरकारी खरीद में किसानों की लूट पर रोक लगाने की मांग की है साथ ही बाजरे की खरीद 15 नवंबर तक चालू रखने की मांग की   नरवाना, 3 नवम्बर (विनय जेठी)संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की मीटिंग आज किसान रेस्ट हाउस नरवाना में हुई।  मीटिंग में दिल्ली किसान आंदोलन के 6 साल पूरे होने पर दिल्ली बॉर्डर पर शहीद किसान स्मारक समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर 26 नवम्बर को बहादुरगढ़ में राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने की योजना बनाई है । मोर्चा ने आज बैठक में गन्ने के रेट बढ़ाने में किसानों के साथ की गई धोखाधड़ी का विरोध करते हुए 600 रु प्रति क्विंटल की मांग की है । मोर्चा ने मंडियों में धान की लिफ्टिंग करने और सरकारी खरीद में किसानों की लूट पर रोक लगाने की मांग की है साथ ही बाजरे की खरीद 15 नवंबर तक चालू रखने की मांग की है ।  बैठक की अध्यक्षता सुरेश कोथ ,कुलदीप पूनिया ने संयुक्त तौर पर की। प्रेस को जानकारी देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के नेताओं ने बताया कि सरकार प्रदेश के गन्ना किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है गन्ने की खेती में लागत बढ़ती जा रही है जिससे किसान गन्ने की खेती छोड़ रहे है परंतु सरकार किसान को बचाने और गन्ने के रकबे को बढ़ाने के लिए नीति बनाने की बजाय किसानों को लूटने का काम कर रही है भाजपा सरकार ने इस वर्ष के लिए गन्ने के रेट  मात्र 15 पैसे प्रति किलो बढ़ाया है जबकि चीनी के रेट और लागत लगातार बढ़ रही है । इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा ने सरकार की गलत नीति के विरोध करते हुए 600 रु प्रति क्विंटल की मांग की है और इसको लेकर मोर्चा सडक़ो पर उतर आंदोलन करेगा । संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा ने आज बैठक में दिल्ली किसान आंदोलन के 6 साल पूरे होने पर  दिल्ली किसान आंदोलन के लबित मुद्दों को लेकर आगामी आंदोलन की योजना बनाई है जिसके तहत दिल्ली आंदोलन के दौरान के शहीद किसानों की याद में जगह देकर स्मारक बनाने, अमेरिका के साथ किए जा रहे मुक्त व्यापार समझौतों से पीछे हटने,एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी देने ,किसानों और मजदूरों को कर्जा मुक्त करने,बिजली और बीज कानून को वापिस लेने आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा । जिसके तहत संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा  26 नवम्बर को बहादुरगढ़ में दिल्ली किसान आंदोलन के स्थान पर बड़ा प्रदर्शन करके सरकार के समक्ष अपने मुद्दों को रखेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा सरकार पर मंडियों में किसानों की परेशानी बढ़ाने,फसलें एमएसपी न खरीदने और परेशान करने का आरोप लगया है मंडिया धान से भरी पड़ी है ,धान का उठान न होने से उपज डालने की जगह तक नहीं बची ,एमएसपी से नीचे किसानों की फसल बिक रही है किसान परेशान है और सरकार सुनवाई नहीं कर रही । संयुक्त मोर्चा ने बाजरे की खरीद को बंद न कर 15 नवंबर तक चालू रखने ,धान का उठान कर फसल खरीद में हो रही लूट पर रोक लगाने की मांग की है आज की बैठक में मास्टर बलबीर सिंह, रतन मान,डॉ सुखदेव जम्मू,रणबीर मलिक, सतीश आजाद,जिया लाल,सुमित दलाल,राजीव मलिक,करनैल सिंह,सुनील कुंडू,बलवान सिंह,सतबीर खरल,चंद्रभान दबलैन, सिक्किम नैन,आदि शामिल रहें। इसके अलावा मेला मंडी में चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के धरने में किसान निहाल सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियों और अन्य जन संगठनों की दिल्ली में महारैली की सफलता के बाद राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के 6 साल पूरे होने पर अब मोर्चो ने 26 नवंबर को सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में दिल्ली में धरना प्रदर्शन का फैसला लिया हुआ है। इसलिए अब चर्चा, पर्चा तथा खर्चा की नीति पर चलते हुए गांव-गांव, गली-गली प्रचार-प्रसार करें और सरकार की गलत नीतियों से अन्य किसानों को अवगत करवाएं, क्योंकि यह सरकार किसी ना किसी तरीके से किसानों से उनकी जमीन छीनना चाहती है। इसीलिए तो आए दिन उन पर नई-नई शर्तें थोप रही है। दिल्ली में 13 महीने के आंदोलन के बाद सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चे की जायज मांगों को मानने का आश्वासन दिया था, जो अब तक पूरा नहीं किया गया है। इसीलिए एसकेएम ने इस वादा खिलाफी के विरोध में फिर दिल्ली जाने पर मजबूर होना पड़ा है। इस मौके पर दलबीर नैन, रत्नसिंह, गंगादत्त, फूल कुमार, इंद्र, सतबीर फौजी, सतबीर बडऩपुर, भगता, नफे सिंह, बलवान, फतेह सिंह, गंगा सिंह, महासिंह मौजूद थे।

About the Author

विनय जेठी नरवाना
विनय जेठी नरवाना

9447 Articles