कैथल ग्राम सभा: गांवों में स्वच्छता की शपथ, कई मुद्दों पर चर्चा

कैथल में गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा हुई। ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और विकास, जल, नशामुक्ति सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
 

महात्मा गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा

ग्राम वासियों को दिलवाई गई स्वच्छता की शपथ

कैथल/ 02 अक्टूबर 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर डीसी अपराजिता के मार्ग दर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम वासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई। इसके सफल आयोजन के लिए जिला के उच्चाधिकारियों की डयूटियां लगाई गई थी, जिनकी उपस्थिति में ग्राम सभाएं हुई।

सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही, ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम सभाओं में जन योजना अभियान, जन कल्याणकारी योजना की उपलब्धि ग्रामीणों के समक्ष रखी गई और गांव के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए। ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की गई। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंचायत, सरपंच, सफाई मित्र, स्वयं सहायता समूह, युवा क्लब, पुस्तकालय अधिकारी, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्राम पंचायत के प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाकर गांव में स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही गांव को स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई। इसके अलावा गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय कर सत्यापन एवं प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्राम सभा में सहमति प्रस्ताव पारित कर गांव को बाल विवाह मुक्त गांव घोषित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन के सहयोग से जल स्रोतों का रखरखाव, जल की उपलब्धता, स्वच्छता तथा 'हर घर जलव्यवस्था के निरंतर संचालन की समीक्षा की गई। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति, गंदे पानी की निकासी एवं प्रबंधन, अमृत सरोवर से जुड़े कार्य, गांव में नशे से मुक्त करना व स्वच्छता आदि विषयों पर जागरूक किया गया। वहीं, परिवार पहचान पत्र से संबंधित सत्यापन कार्य के तहत परिवार पहचान पत्र में दर्ज पारिवारिक विवरण एवं आय की जांच, छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने तथा आवश्यक सुधार करवाने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles