कैथल जिले की मंडियों में 3.09 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

कैथल धान खरीद में 13 अक्टूबर तक 3,09,220 मीट्रिक टन की खरीद हुई। जानें मंडीवार आंकड़े, सरकारी एजेंसियों की खरीद और धान उठान की ताजा स्थिति।

कैथल धान खरीद: 3.09 लाख मीट्रिक टन की खरीद

डीसी अपराजिता के निर्देशानुसार सरकारी खरीद प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर

कैथल/14 अक्टूबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

कैथल जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में धान की आवक और सरकारी खरीद प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 13 अक्टूबर तक जिले की विभिन्न मंडियों में कुल 3,09,220 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं, 1,31,736 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि मंडियों में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और खरीद एवं उठान की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से जारी रहे।

कैथल जिले में धान खरीद के कार्य में विभिन्न सरकारी एजेंसियां जुटी हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,51,654 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसी प्रकार हैफेड द्वारा 1,04,272 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 5,32,94 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। सभी एजेंसियों के माध्यम से खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कैथल जिले की सभी मंडियों में धान की खरीद का कार्य जारी है। अरनौली में 4,200 मीट्रिक टन, भागल में 3309 मीट्रिक टन, ढांड में 47,909 मीट्रिक टन, धनौरी में 443 मीट्रिक टन, गुहला चीका की पुरानी मंडी में 23,897 मीट्रिक टन तथा नई मंडी में 42,684 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।

इसी प्रकार कैथल की पुरानी मंडी में 3,942 मीट्रिक टन, नई मंडी में 31,648 मीट्रिक टन, अतिरिक्त मंडी में 43,058 मीट्रिक टन, कलायत में 8,594 मीट्रिक टन, कांगथली में 3,339 मीट्रिक टन, कौल में 5,895 मीट्रिक टन, पाई में 7,108 मीट्रिक टन तथा पूंडरी में 40,482 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

इसके अलावा राजौंद में 3,280 मीट्रिक टन, रामथली में 9,491 मीट्रिक टन, सीवन में 11,740 मीट्रिक टन, चीका में बाबुराम राइस मिल के सामने स्थित खरीद केंद्र पर 979 मीट्रिक टन, गंगोत्री मार्बल के सामने स्थित खरीद केंद्र पर 6,126 मीट्रिक टन तथा अदानी एग्रो साइलो, ढांड में 11,096 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई है।

किसानों की सुविधा और धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। डीसी अपराजिता के निर्देशानुसार खरीद एजेंसियों द्वारा किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदने के साथ-साथ खरीदे गए धान का समय पर उठान सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

About the Author

राजकुमार अग्रवाल
राजकुमार अग्रवाल

9447 Articles