तरावड़ी में भाईदूज 2026: भाई मेरा गर्व, मेरा विश्वास; बहनों ने कही दिल छूने वाली बात
तरावड़ी में भाईदूज को लेकर बहनों में उत्साह, माथे पर तिलक और भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाओं ने साझा किए भावुक संदेश। जानिए इस पर्व का खास संदेश।
प्रेम, विश्वास और कर्तव्य की सीख देता है भाईदूज पर्व बहने बोली : भाई मेरा गर्व, मेरा विश्वास, इस त्यौहार से रिश्तों की डोर होती है ओर मजबूत [तरावड़ी, 9](https://www.google.com/maps/search/%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80,+9?entry=gmail&source=g) नवम्बर (रोहित लामसर)। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाईदूज पर्व का बहनों का इंतजार है। बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करेंगी। बहनों ने कहा कि यह पर्व न सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि परिवार में अपनापन और एकता की भावना को भी बढ़ाता है। कई बहनों ने अपने भाव साझा करते हुए कहा कि भाईदूज उनके लिए प्रेम, जिम्मेदारी और सुरक्षा का प्रतीक है। हल्के के विधायक भगवानदास कबीरपंथी की धर्मपत्नी सविता कबीरपंथी, के.एस. ओवरसीज प्रा.लि. तरावड़ी की सी.एम.डी. ममता गोयल व जी.वी. राईस यूनिट की सी.एम.डी. सुमन बंसल ने कहा कि भाईदूज का त्यौहार मेरे लिए सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि अपने भाई के प्रति प्रेम और आशीर्वाद का प्रतीक है। मैं हमेशा उसकी सफलता और खुशियों के लिए दुआ करती हूं। श्री हंस राईस मिल्स की सी.एम.डी. रजनी गुप्ता, भाजपा नेत्री मीना चौहान एवं संयोगिता गुप्ता ने कहा कि भाई मेरे जीवन का सबसे सच्चा दोस्त है। बचपन से लेकर आज तक उसने हमेशा मेरा साथ निभाया है। भाईदूज पर उसका माथा तिलकते हुए गर्व महसूस होता है। भाईदूज हमें यह सिखाता है कि रिश्ते सिर्फ खून के नहीं, भावनाओं के होते हैं। भाई मेरी ताकत है और उसकी मुस्कान मेरी प्रेरणा। भाई मेरी ढाल है, मेरे हर दुख का जवाब है। इस दिन मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूं कि वह हमेशा स्वस्थ और खुश रहे। गर्ग राईस इंडस्ट्रीज की सी.एम.डी. संतोष गुप्ता, न्यू कैम ऑयल प्रा.लि. से मीनू तॉयल, एस.एस. राईस यूनिट से सुनैना हंस एवं दाता राम फर्नीचर हाउस की सी.एम.डी. योगिता चावला ने कहा कि भाईदूज का पर्व मुझे अपने बचपन की याद दिलाता है, जब भाई के बिना कोई दिन अधूरा लगता था। आज भी वही स्नेह और अपनापन बरकरार है। भाई मेरी हिम्मत है। उसके साथ होने से लगता है कि कोई भी मुश्किल आसान है। भाईदूज पर उसे तिलक करते हुए दिल गर्व से भर जाता है। भाजपा नेत्री सोनम कबीरपंथी, डबल चाबी बासमती राईस की डायरेक्टर प्रेक्षा गोयल एवं श्रीराम राईस यूनिट की डायरेक्टर पलक सिंगला ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि भाईदूज हमें प्रेम, विश्वास और कर्तव्य की सीख देता है। भाई की लंबी उम्र के लिए किया गया तिलक हर बहन की सबसे सच्ची दुआ है। भाईदूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को और गहरा कर देता है। भाई मेरे जीवन की सबसे सुंदर यादों का हिस्सा है। सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी डा. कशिश सलूजा, जी.वी. राईस यूनिट से चारू बंसल एवं ज्योति बंसल ने कहा कि भाईदूज सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि वह एहसास है जो हर बहन के दिल में हर रोज़ रहता है। भाई की खुशी ही मेरी खुशी है, भाई मेरे जीवन का पहला सुपरहीरो है। उसने हमेशा मेरी रक्षा की और मेरे हर सपने को सच करने में साथ दिया। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी संगीता गुप्ता, भारत विकास परिषद से जुड़ी भावना मिड्डा, ब्रेन जिम तरावड़ी की डायरेक्टर रेनू गुप्ता एवं शिक्षिका सविता जांगड़ा ने कहा कि भाईदूज पर जब मैं तिलक करती हूं तो ऐसा लगता है जैसे भगवान के चरणों में अपने भाई का भविष्य सौंप रही हूं। भाई मेरी हिम्मत है, मेरे चेहरे की मुस्कान उसी से जुड़ी है। उसकी सफलता ही मेरी सबसे बड़ी जीत है। सभी महिलाओं ने कहा कि भाईदूज का त्यौहार हमें यह याद दिलाता है कि जीवन में चाहे कितनी भी दूरियां क्यों न आ जाएं, प्यार कभी कम नहीं होता। भाई के बिना यह त्यौहार अधूरा लगता है। वह मेरे बचपन की यादों का सबसे प्यारा हिस्सा है।