Haryana Wheat Farming: करण वंदना-करण वैष्णवी से होगी गेहूं की बंपर पैदावार, बीज खरीद पर मिलेगी 50% Subsidy!

अंबेडकरनगर। रबी सीजन में इस बार खेतों में हरियाणा की अधिक पैदावार देने वाली गेहूं की खास प्रजातियां 'करण वंदना' और 'करण वैष्णवी' लहलहाती नजर आएंगी। कृषि विभाग ने करनाल स्थित अनुसंधान केंद्र से इन प्रमाणित प्रजातियों के बीज मंगाकर सभी सरकारी बीज भंडार केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए हैं। किसानों को इस बीज की खरीद पर 50 फीसदी अनुदान का लाभ भी मिल रहा है, जिसके चलते अब तक 10 हजार किसान बीज खरीद चुके हैं।
 

<strong>अंबेडकरनगर। </strong>रबी सीजन में इस बार खेतों में हरियाणा की अधिक पैदावार देने वाली गेहूं की खास प्रजातियां 'करण वंदना' और 'करण वैष्णवी' लहलहाती नजर आएंगी। कृषि विभाग ने करनाल स्थित अनुसंधान केंद्र से इन प्रमाणित प्रजातियों के बीज मंगाकर सभी सरकारी बीज भंडार केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए हैं। किसानों को इस बीज की खरीद पर 50 फीसदी अनुदान का लाभ भी मिल रहा है, जिसके चलते अब तक 10 हजार किसान बीज खरीद चुके हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल जिले में 1.25 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई थी, लेकिन इस बार किसानों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए लक्ष्य में 5 हजार हेक्टेयर की बढ़ोतरी कर इसे 1.30 लाख हेक्टेयर तय किया गया है। दरअसल, पिछले तीन सालों से किसान 90 दिनों में पकने वाली किस्म की अधिक बुवाई कर रहे थे, जिससे औसत उत्पादन ही मिल पा रहा था। अब कुल उत्पादन बढ़ाने की पहल के तहत किसानों को इन नई और उन्नत किस्मों के बीज दिए जा रहे हैं।

कृषि विभाग ने करण वंदना का 39,82 क्विंटल और करण वैष्णवी का 3246 क्विंटल बीज भेजा है।अन्य प्रजातियों सहित कुल 7,941 क्विंटल बीज राजकीय भंडारों को दिया गया है। प्रत्येक ब्लॉक को करण वंदना के 400- 500 और करण वैष्णवी के 300 से 400 तक क्विंटल बीज मिले हैं। कटेहरी के किसान पवन सिंह, मलखान, धर्मेंद्र, बब्बन, शिवपूजन और जय बहादुर सिंह के अनुसार, राजकीय बीज भंडार से 510 किसानों ने अनुदान पर गेहूं का बीज लिया है।

इन दोनों प्रजातियों से 65-70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार का अनुमान है। कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अधीक्षक एवं विज्ञानी डा. रामजीत ने बताया कि गेहूं की खेती के प्रति रुझान बढ़ रहा है और किसान ऊसर भूमि में भी वैज्ञानिक विधि से उत्पादन कर रहे हैं। पर्यावरण और प्रणाली प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए किसानों को सुपरसीडर से बोआई के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। फसल सुरक्षा विज्ञानी डा. शिवम कुमार ने बताया कि गेहूं में रोग कम लगते हैं और कम सिंचाई व लागत में अधिक उत्पादन मिलता है।

जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि दोनों प्रजातियों के बीज मंगाए गए हैं। किसान राजकीय बीज भंडारों से बीज खरीद रहे हैं और उन्हें सुपरसीडर से बोआई के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles